TIO नई दिल्ली
देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से मौसम विभाग ने आज पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि हिमाचल और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की भी आशंका है।
इधर, कर्नाटक के धारवाड़ जिले की कालघाटगी में भारी बारिश हुई। इसके साथ ओले गिरे। सड़कों पर, घरों पर ओलों की मोटी परत जम गई। इससे यह इलाका मिनी कश्मीर की तरह नजर आने लगा।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। कठुआ के सरथल, हिमाचल के कुल्लू और लाहौल स्पीति में बर्फबारी जारी है।
मौसम की तस्वीरें…









