‘मुझे कंट्रोल मत करो’, प्रियंका चतुर्वेदी जाते-जाते जया बच्चन का यूं दे गई जवाब, विदाई भाषण में लगे ठहाके

0
5

TIO खास खबर

priyanka

राज्यसभा से विदाई के दौरान प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने छह साल के कार्यकाल को याद करते हुए भाषण दिया। उन्होंने जया बच्चन के चर्चित मुझे कंट्रोल मत करो बयान का मजाकिया अंदाज में जिक्र किया, जिससे सदन में ठहाके गूंज उठे। प्रियंका ने राज्यसभा को सीखने की जगह बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक सफर अभी खत्म नहीं हुआ है।

नई दिल्ली: राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को 18 मार्च को विदाई दी गई है, जिनमें शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल थीं। प्रियंका ने अपने विदाई भाषण में अपने 6 वर्षों के कार्यकाल को गर्वपू्र्ण बताया। इस दौरान उन्होंने जया बच्चन के प्रियंका ‘मुझे कंट्रोल मत करो’ वाले बयान का जिक्र किया। जिस पर सदन में जमकर ठहाके लगे।बुधवार को राज्यसभा में अपने विदाई भाषण में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, राज्यसभा एक ओपन यूनिवर्सिटी है, जहां पर सहयोगियों और वरिष्ठ नेताओं से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा, कि उनका संसदीय सफर अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह सिर्फ एक विराम है, मैं फिर वापस आऊंगी।

जया को प्रियंका ने दिया जवाब

विदाई भाषण के दौरान प्रियंका चतुर्वेदी ने जया बच्चन का जुलाई 2025 के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरी दोस्त जया जी मैं आपको कंट्रोल करने की हिम्मत नहीं कर सकती।’