TIO तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी
रिपोर्ट्स के अनुसार, हटाए गए अफसरों में आर्मी के ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के चीफ जनरल डेविड होडने और आर्मी के चैपलिन कॉर्प्स के चीफ जनरल विलियम ग्रीन जूनियर शामिल हैं।
दूसरी ओर राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान से समझौते को लेकर कहा, ‘अगर यह डील नहीं हुई, तो मैं उपराष्ट्रपति जेडी वैंस को दोषी ठहराऊंगा। अगर यह हो जाती है, तो मैं इसका पूरा क्रेडिट लूंगा।’ ट्रम्प ने यह बात व्हाइट हाउस में आयोजित इस्टर लंच के दौरान मजाक करते हुए कहा
होर्मुज पर UN में वोटिंग टली, अब शनिवार को होगा फैसला
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बहरीन के प्रस्ताव पर आज होने वाली वोटिंग कल के लिए टाल दी गई है। इस प्रस्ताव में देशों को होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित के जरूरी सभी कदम उठाने की अनुमति देने की बात कही गई है।
बहरीन के विदेश मंत्री ने कहा कि इसका मकसद दुनिया के बाजार को सुरक्षित रखना और सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक में रुकावट को रोकना है।
भारत बोला- हम अकेले जिसने होर्मुज में नाविक खोए
ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को एक ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए।
बैठक में विक्रम मिसरी ने कहा कि होर्मुज संकट में अब तक सिर्फ भारत के ही नागरिक मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज संकट में अब तक 3 भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं, ये सभी विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे।
ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…



UAE में ड्रोन का मलबा गिरने से 1 मजदूर की मौत
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ड्रोन हमले को रोकने के दौरान गिरे मलबे से एक बांग्लादेशी मजदूर की मौत हो गई। यह घटना फुजैराह इलाके में हुई।
ईरान ने इजराइली-अमेरिकी हमलों को युद्ध अपराध बताया
ईरान में पिछले तीन दिनों में तेहरान और करज के आसपास बिजली सुविधाओं पर हुए हमलों के कारण कई जगह ब्लैकआउट (बिजली कटौती) हुई है।
ईरान ने इन हमलों को आम नागरिकों और जरूरी सुविधाओं पर हमला बताते हुए युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया है। उनका कहना है कि इससे देश के करीब 9 करोड़ लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
साथ ही, ईरान का कहना है कि ऐसे हमलों और दबाव के बावजूद वह बातचीत के लिए मजबूर नहीं होगा। उनका मानना है कि दबाव या धमकी के तहत किया गया कोई भी समझौता ईरान के हित में नहीं होगा।
पुतिन बोले- शांति लाने के लिए रूस हर संभव मदद को तैयार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में शांति लाने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है।
पुतिन ने यह बात मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअती के साथ क्रेमलिन में हुई बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में मौजूदा स्थिति दोनों देशों के लिए चिंता की बात है। पुतिन ने उम्मीद जताई कि जंग जल्द खत्म हो जाएगी।
ईरान का दावा- दूसरा अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया
ईरान ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F-35 को मार गिराया है। यह जानकारी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े फर्स न्यूज एजेंसी के टेलीग्राम पोस्ट में दी गई।
दावे के मुताबिक, यह लड़ाकू विमान ईरान के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी उसे निशाना बनाकर गिराया गया। बताया गया कि विमान पूरी तरह नष्ट हो गया और उसमें मौजूद पायलट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने भी कहा कि तेज धमाके के कारण पायलट के सुरक्षित बाहर निकल पाने की संभावना बहुत कम है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस दावे पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।


