प्रभात झा का कांग्रेस पर निशाना: 15 साल बाद याद आए किसान, ने करें भावनाओं से खिलवाड़

0
390

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस के कर्जमाफी के वादे पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग बिना राजनीतिक जिम्मेदारी के कर्जमाफी की बात कह रहे हैं, वे किसान की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है, गांव बंद आंदोलन की विफलता इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस के साथ ही उन्होंने इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय की किसान समर्थन यात्रा में जुटी किसानों की भीड़ का भी हवाला दिया।
Prabhat Jha’s target of Congress: 15 years later, farmer remembered
उन्होंने कहा मध्यप्रदेश भारत का वह राज्य है, जहां किसानों को सभी सुविदाएं दी गई हैं। प्रभात झा ने कर्जे की बात पर कहा कि प्रदेश का किसान कर्जा लेने की हालत में है ही नहीं। सरकार ने पहले ही जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने जैसी कई योजनाएं किसान हित में चला रखी हैं।

इसके अलावा प्रभात झा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगा रही है, उसके नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजय सिंह 15 सालों से कहां गायब थे। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता के मद से बाहर नहीं आ पा रही है।