ईरान ने की होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की घोषणा

0
6

TIO तेहरान

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है। अमरीका की ओर से किए गए हमले के बाद ईरान की सेना ने यह घोषणा की। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि जब तक इस इलाके में अमेरिका का दखल खत्म नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा।

आईआरजीसी कहा कि ने कहा कि ईरानी सेना को एक ऐसे जहाज पर हमला करने और उसे रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो अपनी प्रणाली बंद करके एक अनधिकृत रास्ते से जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा था। ईरान के प्रेस टीवी ने आईआरजीसी के बयान का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा, “जब तक इस इलाके में अमेरिका का दखल खत्म नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य अगली सूचना तक बंद रहेगा। किसी भी जहाज को गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”