असम-अरुणाचल में बाढ़ से 1.40 लाख लोग प्रभावित, राजस्थान-MP, दिल्ली में तापमान 38°C से ज्यादा:बिहार-ओडिशा में भारी बारिश की आशंका

0
4

TIO नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर

पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश के चार जिलों में बाढ़, लैंडस्लाइड और भारी बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा। राज्य में बारिश-बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1,02,917 हो गई है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक राज्य में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 29 लोग घायल हुए हैं।

इधर, असम में बाढ़ का पानी 6 जिलों में फैल गया है, जिससे 12 रेवेन्यू सर्कल और 99 गांव प्रभावित हुए हैं। कुल 37,032 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर जिला है। यहां 35,696 लोग प्रभावित हैं।

सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति…

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भारी बारिश की आशंका…

मौसम विभाग ने ओडिशा के कई इलाकों में रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पुरी भी शामिल है। यह चेतावनी बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण जारी की गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिमी बांग्लादेश के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण बुधवार से शुक्रवार सुबह तक पुरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

राज्यों में बारिश का अलर्ट…

मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के आगरा में बारिश न होने से गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को तापमान 39°C रिकॉर्ड किया गया। ताजमहज में पर्यटक भी कम पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के आगरा में बारिश न होने से गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को तापमान 39°C रिकॉर्ड किया गया। ताजमहज में पर्यटक भी कम पहुंचे।
बंगाल के नादिया में दोपहर से बाद से तेज बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से यहां मौसम बदल गया है।
बंगाल के नादिया में दोपहर से बाद से तेज बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से यहां मौसम बदल गया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा में पानी बढ़ने लगा है। संगम पर दुकान लगाए बैठी महिला को जल्दबाजी में सामान हटाना पड़ा।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा में पानी बढ़ने लगा है। संगम पर दुकान लगाए बैठी महिला को जल्दबाजी में सामान हटाना पड़ा।
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पारा 38°C तक पहुंच गया। कर्तव्य पथ पर मृगमरीचिका नजर आई। हालांकि, देर शाम हुई बारिश से राहत मिली।
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पारा 38°C तक पहुंच गया। कर्तव्य पथ पर मृगमरीचिका नजर आई। हालांकि, देर शाम हुई बारिश से राहत मिली।

देशभर के मौसम का हाल 

राजस्थान के अलवर में बारिश, सड़कों पर पानी भरा

मुंबई: बारिश के बाद बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रैफिक जाम हुआ

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ यात्रा से पहले बारिश हुई

मुंबई के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई
मध्य प्रदेश: जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, अबतक 7% बारिश कम

मध्य प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार पहुंच गया है। इससे जुलाई में ही मार्च-अप्रैल जैसे मौसम का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक 241.8mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश के 260mm से 7% कम है।

राजस्थान: 18 जिलों में बारिश की चेतावनी, श्रीगंगानगर में पारा 40 के पार

राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अलवर जिलों में बारिश हुई। इसके बावजूद श्रीगंगानगर जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग (IMD) ने 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज-वृंदावन में घाटों की सीढ़ियां डूबीं

यूपी के अयोध्या में मंगलवार देर रात 2 बजे आंधी के साथ बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालू घुटनों तक पानी भी चलते दिखाई दिए। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से यूपी में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। वृंदावन और प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं।

बरेली की रामगंगा और बिजनौर की मलान नदी भी खतरे के निशान के करीब हैं। कई जगह पानी छोटे पुल के ऊपर से बह रहा है। कानपुर में गंगा का जलस्तर 20 सेमी. बढ़ गया है। बलिया में सरयू और घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। बांसडीह में 150 परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं।

बिहार: 3 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अब तक 41% कम बरसात

बिहार के कई जिलों में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। आज किशनगंज, पश्चिम चंपारण और अररिया में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 14 जुलाई तक बिहार में सामान्य से 41% कम (324 मिमी के – मुकाबले 191.4 मिमी) बारिश दर्ज की गई है

पंजाब: 7 जिलों में गर्मी और उमस का अलर्ट, 19 जुलाई के बाद अच्छी बारिश होगी

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की बारिश पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। इसके चलते राज्य में एक बार फिर उमस और तापमान बढ़ने लगा है। चंडीगढ़ मौसम ने सात जिलों में उमस भरा मौसम रहने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में उमस बढ़ी

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

16 जुलाई:

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में तेज गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश, आंधी-बिजली और तूफान का ऑरेंज अलर्ट है।
  • कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
  • बिहार, झारखंड, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा औार मणिपुर में तेज बारिश होगी।

17 जुलाई:

  • उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम ओर त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है।
  • कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही तेज गर्मी के साथ यहां मौसम उमस भरा रहेगा।
  • मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।