अहमदाबाद रथयात्रा में हाथियों को पैर बांधकर लाया गया:पिछले साल 3 हाथी बेकाबू हुए थे; पुरी में सोने की झाड़ू से होगी रथों की सफाई

0
3

TIO पुरी 

अहमदाबाद रथयात्रा में इस साल हाथियों के पैरों को जंजीरों से बांधकर लाया गया है। पिछले साल तीन हाथी बेकाबू हो गए थे। - Dainik Bhaskar
अहमदाबाद रथयात्रा में इस साल हाथियों के पैरों को जंजीरों से बांधकर लाया गया है। पिछले साल तीन हाथी बेकाबू हो गए थे।

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में संदेशों वाली झांकियां भी शामिल हैं। इस बार हाथियों को पैर में जंजीरों से बांधकर लाया गया और खड़िया पोल पर आते ही लोगों को सड़क से हटा दिया गया। पिछले साल रथ यात्रा के दौरान 3 हाथी बेकाबू हो गए थे।

सुबह जामालपुर जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। सुबह 7 बजे रथयात्रा निकली। सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई कर यात्रा को रवाना किया।

ओडिशा के पुरी में भगवानों को रथों पर विराजमान किया जाएगा। गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथों की सफाई करेंगे। शाम 4 बजे श्रद्धालु 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर तक रथ खींचेंगे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

अमित शाह परिवार के साथ जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां आरती की।
सबसे पहले भगवान जगन्नाथ, फिर बलराम और बहन सुभद्रा का रथ निकला।
सबसे पहले भगवान जगन्नाथ, फिर बलराम और बहन सुभद्रा का रथ निकला।
सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष सिंघवी ने रथ के आगे झाड़ू लगाकर रथ रवाना किए।
सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष सिंघवी ने रथ के आगे झाड़ू लगाकर रथ रवाना किए।

पुरी रथयात्रा में बारिश के बीच पहुंच रहे श्रद्धालु….

पुरी में रथयात्रा से पहले बारिश के श्रद्धालु पहुंचे। ओडिशी कलाकारों ने डांस किया।
पुरी में रथयात्रा से पहले बारिश के श्रद्धालु पहुंचे। ओडिशी कलाकारों ने डांस किया।

पहले जानिए 2 सबसे बड़ी रथ यात्राओं के बारे में

अहमदाबाद: रथयात्रा मार्ग पर लोग जर्जर इमारतों में मौजूद

पुरी: भगवान जगन्नाथ की मिनिएचर मूर्ति मंदिर प्रशासन को दी गई

पुरी में मिनिएचर आर्टिस्ट के विजय कुमार रेड्डी ने भगवान जगन्नाथ के कागज की मिनिएचर मूर्ति बनाकर मंदिर प्रशासन को दी।

रथयात्रा में इस बार हाथियों के पैर बंधे हुए हैं। वे दौड़ नहीं सकते। हर हाथी पर निगरानी कैमरे लगे हैं। दरअसल पिछले साल 27 जून को अहमदाबाद की रथयात्रा में डीजे की तेज आवाज से डरकर तीन हाथी बेकाबू हो गए थे। हाथियों के अचानक सड़क पर दौड़ने से खड़िया इलाके में भगदड़ मच गई थी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे।

तेज बारिश के बावजूद पुरी रथयात्रा में शामिल होने पहुंच रहे श्रद्धालु

बारिश के बीच पुरी में ओडिसी डांस कर रहे कलाकार