भोपाल के जहानूमां पैलेस में हाका फूड फेस्टिवल

0
2

शशी कुमार केसवानी

 
भोपाल के जहानूमां पैलेस में कोलकत्ता से चायना टाउन की Chef Katherine lim आई हुई है। जिन्होंने अपनी तीन पीढिय़ों से जो सीखा है वो भोपाल के लोगों को व्यजंजन परोसे जा रहे है। चाइनीज फूड का एंथेटिक स्वाद बहुत कम ही मिलता है। 13 सितंबर तक चलने वाला ये फूड फेस्टिवल भोपाल के लोगों के लिए एक अलग जायकों से भरा हुआ है। इस तरह का स्वाद आमतौर पर नहीं मिलता। शैफ ने जिस तरह से व्यंजनों को परोसा है वो अपने आप में अलग मिसाल है। हाइलाइट्स में शेफ़ कैथरीन की घर की बनी राइस वाइन में मैरीनेट किया हुआ और सैंड जिंजर से रगड़ा हुआ सॉल्ट-बेक्ड चिकन, याम एबेकस बीड्स, जो दौलत और खुशहाली की निशानी हैं, और शिनजियांग मटन, जिसमें मसाले लगे मटन स्लाइस हैं, शामिल हैं। शेफ़ कैथरीन एक अनोखा मेन्यू लेकर आई हैं जो जाने-पहचाने हक्का नूडल्स और चिली चिकन से कहीं आगे है, जिसमें पारंपरिक हक्का डिशेज़ हैं जो हक्का घरों के बाहर शायद ही कभी दिखती हैं, जश्न मनाने वाली डिशेज़, स्ट्रीट फ़ूड और हांगकांग, सिंगापुर और ताइपे से आज के ज़माने की इंस्पिरेशन्स हैं।