TIO नागोया (जापान)

एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगेहन ने गोल्ड जीत लिया है। 2 अक्टूबर को लवलीना का जन्मदिन है और आज ही उन्होंने एशियन गेम्स में करियर का पहला गोल्ड जीता। उन्होंने महिलाओं की 75 kg वेट कैटेगरी में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराया।
29 साल की लवलीना एशियाड में बॉक्सिंग गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। 2014 में मैरी कॉम एशियाड चैंपियन बनी थीं।
इधर, भारतीय महिला आर्चरी टीम ने पहली बार रिकर्व कैटेगरी में गोल्ड जीता। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की टीम ने 10 बार की ओलिंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को 5-3 से हराया।
जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के 13वें दिन भारत के 12 गोल्ड समेत 70 मेडल हो गए हैं। वह मेडल टैली के छठे स्थान पर आ गया है।
तीरंदाजी : भारतीय पुरुष टीम ने रिकर्व में सिल्वर जीता
भारतीय मेस टीम आर्चरी की रिकर्व कैटेगरी का फाइनल मैच हार गई है। उसे साउथ कोरिया ने 5-1 से हराया। भारतीय टीम इस मैच में एक भी सेट नहीं जीत सकी। मुकाबला का तीसरा सेट साउथ कोरिया ने 56-54 से अपने नाम किया।
तीरंदाजी : भारतीय पुरुष टीम रिकर्व फाइनल में 1-3 से पिछड़ी
भारतीय पुरुष टीम रिकर्व कैटेगरी के टीम इवेंट के फाइनल में 1-3 से पिछड़ गई है। मुकाबले का पहला सेट 1-1 की बराबरी पर रहा। उसके बाद साउथ कोरिया ने दूसरा सेट जीतकर बढ़त बनाई।
मैच का पहला सेट 56-56 से बराबर किया। उसके बाद दूसरे सेट में साउथ कोरिया ने 57-50 से जीता। भारत को तीसरे सेट में वापसी करनी होगी।
तीरंदाजी: भारत ने ईरान को 6-0 से हराया, मेंस रिकर्व के फाइनल में
भारत ने रिकर्व पुरुष टीम सेमीफाइनल में ईरान को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने तीसरा सेट 56-55 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।
ईरान ने तीसरे सेट में 29 अंक से शुरुआत की, जबकि भारत की ओर से नीरज ने 10, यशदीप ने 8 और धीरज ने 10 अंक हासिल किए। दूसरे रोटेशन के बाद ईरान का स्कोर 55 रहा।
भारत को सेट जीतने के लिए 27 अंक चाहिए थे। नीरज ने 10, यशदीप ने 9 और धीरज ने 9 अंक लगाकर भारत का स्कोर 56 पहुंचाया। इसके साथ भारत ने सेट 56-55 से जीता और मैच 6-0 से अपने नाम कर लिया।
बॉक्सिंग: लवलीना ने जन्मदिन पर जीता गोल्ड
लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन पर गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम्स में भारत का पहला बॉक्सिंग गोल्ड दिलाया। हांगझोउ गेम्स में लवलीना फाइनल हारकर सिल्वर मेडल पर रुकी थीं, लेकिन इस बार उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया।
लवलीना यहां खिताब की प्रमुख दावेदारों में नहीं थीं, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में उन्होंने अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया। उन्होंने हर मुकाबले के लिए रणनीति के साथ बॉक्सिंग की, विरोधियों के आक्रामक हमलों से बचीं और जवाबी पंच लगाकर अंक जुटाए।
भारत के लिए बॉक्सिंग में अब दो और गोल्ड मेडल मुकाबले बाकी हैं। अंकुश और परवीन दोपहर 2 बजे के बाद फाइनल खेलेंगे।
रेसलिंग: दीपांशी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पहुंचीं
भारत की दीपांशी ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में कंबोडिया की डिट सैम्नांग को 10-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जगह बना ली।
डिपांशी ने टेक्निकल सुपीरियोरिटी से जीत दर्ज की। अब उनका ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला कजाकिस्तान की जेनैप बायानोवा से होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम करीब 3:58 बजे खेला जाएगा।
किसान की बेटी लवलीना एशियन चैंपियन बनीं
25 साल की लवलीना बोरगोहेन असम के किसान परिवार में जन्मी हैं। वे NCOE गुवाहाटी में ट्रेनिंग करती हैं। लवलीना ने 2018 और 2019 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार ब्रॉन्ज जीते।
टोक्यो 2020 ओलिंपिक में भी ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने 2022 एशियन गेम्स और 2023 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर अपनी पहचान मजबूत की। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिल चुका है।

रेसलिंग: सुजीत कलकल ने ओलिंपिक चैंपियन को हराया, फाइनल में पहुंचे
भारत के सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल में मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन और जापान के कोटारो कियूका को 3-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
कियूका ने पहले पीरियड में 2-0 की बढ़त बनाई थी। सुजीत ने दूसरे पीरियड में तीन अंक हासिल कर वापसी की। स्कोर 3-3 होने के बाद सुजीत को आखिरी अंक हासिल करने के कारण विजेता घोषित किया गया।
सुजीत अब गोल्ड मेडल के लिए ताजिकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुडिएव से भिड़ेंगे। फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2:46 बजे होगा।
बॉक्सिंग: लवलीना ने जन्मदिन पर गोल्ड जीता, बाओ जियी को हराया
भारत की लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने फाइनल में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराया।
लवलीना ने मुकाबले में अपनी रणनीति के मुताबिक बॉक्सिंग की। उन्होंने बाओ को आगे आने दिया और उनके बड़े पंचों से बचते हुए जवाबी पंच लगाए।
लवलीना ने तीसरा राउंड भी अपने नाम किया और जजों ने उन्हें सर्वसम्मति से 5-0 से विजेता घोषित किया। यह भारतीय बॉक्सिंग के लिए बड़ा मेडल है।

सेलिंग: नेथरा कुमानन ने डिंगी में ब्रॉन्ज जीता
भारत की नेथरा कुमानन ने महिलाओं की डिंगी स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। फाइनल की पहली रेस में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने दूसरी रेस में शानदार वापसी की।
दोनों फाइनल रेस के बाद नेथरा और हांगकांग की स्टेफनी लुईस नॉर्टन के बराबर अंक थे। हालांकि, दोनों के बीच मुकाबलों के रिकॉर्ड में नेथरा आगे रहीं। इसी आधार पर उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला।
यह सेलिंग में भारत का एक और ब्रॉन्ज मेडल है।
बॉक्सिंग: लवलीना ने फाइनल का पहला राउंड 3-2 से जीता
लवलीना बोरगोहेन ने चीन की बाओ ज़ियी के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले का पहला राउंड 3-2 से जीत लिया।
बाओ ने शुरुआत से आक्रामक बॉक्सिंग की और कई पंच लगाए। लवलीना ने जवाबी हमले किए और धैर्य के साथ प्रभावी पंच लगाए। स्कोरिंग में लवलीना को पहला राउंड 3-2 से मिला।
बॉक्सिंग: लवलीना का गोल्ड के लिए चीन की बाओ ज़ियी से मुकाबला
महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत की लवलीना बोरगोहेन का सामना चीन की बाओ ज़ियी से होगा।आज लवलीना का जन्मदिन भी है। वे जीत के साथ खुद को गोल्ड मेडल का तोहफा देना चाहेंगी। बाओ ने इसी साल 2026 एशियन बॉक्सिंग एलीट चैंपियनशिप में 75 किग्रा वर्ग का गोल्ड जीता था।
सुजीत कलकल रेसलिंग के सेमीफाइनल में पहुंचे
भारत के सुजीत ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में ईरान के अब्बास इब्राहिमजादेहसवादकूही को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
दूसरे पीरियड की शुरुआत के 30 सेकंड के अंदर सुजीत ने 2 और अंक हासिल किए। उन्होंने टेक्निकल सुपीरियोरिटी से मैच जीत लिया। सुजीत ने पहले पीरियड के खत्म होने तक सुजीत ने 8-0 की बढ़त बना ली थी।
सेलिंग: विष्णु सरवनन डिंगी में चौथे स्थान पर रहे
भारत के अनुभवी सेलर विष्णु सरवनन पुरुषों की डिंगी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने आखिरी दो रेस में दूसरा स्थान हासिल किया, लेकिन यह मेडल जीतने के लिए पर्याप्त नहीं रहा। इस स्पर्धा का अंतिम परिणाम सभी 9 रेस के औसत प्रदर्शन के आधार पर तय किया गया।
तीरंदाजी: भारत को रिकर्व मिक्स्ड इवेंट में सिल्वर, चीन ने गोल्ड जीता
रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत को चीन के खिलाफ 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मदेवरा की जोड़ी को सिल्वर मिला।
चौथे सेट में भारत ने कुमकुम के 9 और 10, जबकि धीरज के 9 और 9 अंकों से 37 अंक बनाए। चीन को जीत के लिए आखिरी दो तीरों में 19 अंक चाहिए थे।
झू जिंगयी ने 9 अंक लगाए और ली मेंगकी ने आखिरी तीर पर 10 अंक हासिल किए। इसके साथ चीन ने सेट जीतकर गोल्ड अपने नाम किया और भारत को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

तीरंदाजी: भारत ने तीसरा सेट जीता, चीन अब भी 4-2 से आगे
रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल के तीसरे सेट में भारत ने चीन को 37-36 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने वापसी की उम्मीद कायम रखी, लेकिन चीन मैच में 4-2 से आगे है।
कुमकुम ने शुरुआत में फिर 8 अंक लगाए, लेकिन इसके बाद दबाव में शानदार वापसी करते हुए 10 अंक हासिल किए। धीरज ने 10 और 9 अंक लगाए। भारत ने 37 अंक बनाए।
चीन की झू ने दोनों तीरों पर 9 और 10 अंक हासिल किए, लेकिन ली आखिरी तीर पर सिर्फ 7 अंक ही लगा सके। चीन को मैच जीतने के लिए 8 अंक चाहिए थे, लेकिन भारत ने सेट अपने नाम कर लिया।
तीरंदाजी: रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत 0-4 से पिछड़ा
भारतीय जोड़ी फाइनल में 0-4 से पिछड़ गई है। चीन ने दूसरा सेट 37-35 से जीत लिया है। दूसरे सेट में भी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुमकुम ने 8 और धीरज ने 9 अंक लगाए। भारत का स्कोर 17/20 रहा।
चीन की झू जिंगयी ने 9 और ली मेंगकी ने 8 अंक हासिल किए। आधे सेट के बाद दोनों टीमें 17-17 से बराबर थीं। कुमकुम ने फिर 8 अंक लगाए, जबकि धीरज ने 10 अंक हासिल किए।
तीरंदाजी: रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में चीन 2-0 से आगे
रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल के पहले सेट में चीन ने भारत को 38-34 से हरा दिया। चीन ने 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत से कुमकुम ने 9 और धीरज ने 8 अंक से शुरुआत की। कुमकुम 7 अंक पर रह गईं, जबकि धीरज ने 10 अंक लगाए। भारत का स्कोर 34 रहा।
चीन की झू जिंगयी ने दोनों तीरों पर 10 अंक लगाए। ली मेंगकी के 8 और 10 अंक के साथ चीन ने 38 अंक बनाए और पहला सेट जीत लिया।
तीरंदाजी: रिकर्व मिश्रित टीम फाइनल में भारत-चीन फाइनल शुरू
रिकर्व मिश्रित टीम के फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से हो रहा है। कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मदेवरा की जोड़ी चीन की झू जिंगयी और ली मेंगकी के सामने है। भारत पहले सेट में शुरुआत करेगा। कुमकुम भारत की ओर से पहला तीर चलाएंगी।
वॉलीबॉल: भारत ने साउथ कोरिया को 3-1 से हराया
भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने 5-8वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में साउथ कोरिया को 3-1 से हराया। भारत ने मुकाबला 25-16, 25-20, 23-25, 25-23 से जीता।
पाकिस्तान के खिलाफ हार के एक दिन बाद भारतीय टीम मेडल रेस से बाहर हो गई है। हालांकि, टीम के पास अभी दो मैच बाकी हैं।
तीरंदाजी: कुमकुम-धीरज की जोड़ी रिकर्व के फाइनल में
कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मदेवरा की जोड़ी ने तीरंदाजी के रिकर्व मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने चौथा और निर्णायक सेट जीतकर 5-3 से मैच अपने नाम किया। चौथे सेट में कुमकुम ने 9 और धीरज ने 10 अंक हासिल किए। भारत का स्कोर 37 हो गया। जापानी तीरंदाज 35 अंक ही ले सके।
इस मैच का पहला सेट जापान ने जीता। जबकि, दूसरा सेट बराबर रहा। भारत ने तीसरे और चौथे सेट में वापसी की। बता दें कि तीरंदाजी के हर सेट में जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलते हैं। जबकि बराबरी की स्थिति में एक-एक अंक बट जाता है।

सुजीत फ्री स्टाइल रेसलिंग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
भारतीय पहलवान सुजीत ने पुरुष की 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल रेसलिंग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने राउंड ऑफ 16 मैच में कजाकिस्तान के सैयद ओमर जजई को 13-3 से हराया।
वर्चुअल ताइक्वांडो: काशिश मलिक क्वार्टर फाइनल में हारीं
भारत की काशिश मलिक को मिक्स्ड इंडिविजुअल वर्चुअल ताइक्वांडो के क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की रीता बकीशेवा ने 2-1 से हराया।
काशिश को हेड किक के काउंट में पिछड़ने से हार मिली। बाकी किक के आंकड़े दोनों खिलाड़ियों के लगभग बराबर रहे। मुकाबले में खिलाड़ी वर्चुअल हेडसेट पहनकर ताइक्वांडो करते हैं।
राहुल रजत 125 kg में कजाकिस्तान के पहलवान से हारे
भारत के राहुल रजत पुरुषों की 125 kg वेट कैटेगरी के राउंड ऑफ 16 में कजाकिस्तान के पहलवान येदिगे कासिमबेक से हार गए हैं। उन्हें कासिमबेक ने 3-8 से हराया। थोड़ी देर में मेंस 65 kg में सुजीत का मैच अफगानी पहलवान से होगा।
गोल्ड दिलाने वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम के बारे में जानिए
- कीर्ति शर्मा, 20 सालहरियाणा की कीर्ति हजारीबाग में ट्रेनिंग करती हैं। उन्होंने 2019-20 में स्कूल से तीरंदाजी की शुरुआत की। कोरोना में ट्रेनिंग बंद हो गई। उसके बाद वापसी की। 2022 में SAI से जुड़ीं। नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट और सिलेक्शन ट्रायल में दमदार प्रदर्शन से भारतीय रिकर्व टीम में जगह बनाई।
- अंकिता भकत, 28 सालकोलकाता में जन्मी अंकिता टाटा आर्चरी एकेडमी, जमशेदपुर में ट्रेनिंग करती हैं। उन्होंने 2014 में करियर की शुरुआत की और 2016 एशिया कप से इंटरनेशनल डेब्यू किया। एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप, वर्ल्ड चैंपियनशिप और पेरिस 2024 ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- कुमकुम मोहोड, 17 सालमहाराष्ट्र के अमरावती की कुमकुम हैं। उन्होंने घरेलू रैंकिंग टूर्नामेंट और सिलेक्शन ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन के बाद इंडियन विमेंस रिकर्व टीम में जगह बनाई। 2025 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। वर्ल्ड कप स्टेज में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

रेसलिंग: दीपांशी को युई सुसाकी ने हराया, रेपेचेज की उम्मीद
महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में जापान की युई सुसाकी ने भारत की दीपांशी को टेक्निकल सुपीरियोरिटी से हरा दिया। इस जीत के साथ सुसाकी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।
दीपांशी की ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद अब सुसाकी के प्रदर्शन पर निर्भर है। अगर जापानी पहलवान फाइनल में पहुंचती हैं, तो दीपांशी को रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका मिल सकता है।
तीरंदाजी: भारत ने साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीता
भारत ने रिकर्व महिला टीम फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीत लिया। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला अपने नाम किया।
17 साल की कुमकुम मोहोद ने दबाव में बेहतरीन निशाने लगाए और अहम मौकों पर 10 अंक हासिल किए। अंकिता भगत ने भी अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम को संभाला। कीर्ति पर दबाव दिखा, लेकिन बाकी दोनों तीरंदाजों ने इसकी भरपाई की।

सेपकटकरा: महिला टीम थाईलैंड से हारी, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर
भारत की महिला टीम को सेपकटकरॉ के क्वाड्रेंट ग्रुप मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत का अभियान समाप्त हो गया। टीम अपने तीनों ग्रुप मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।पुरुषों की टीम आज बाद में सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
तीरंदाजी- भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंची, चीन को हराया
भारत ने रिकर्व महिला टीम सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।
दूसरे रोटेशन में चीन ने 9, 9 और 8 अंक के साथ 51/60 का स्कोर किया। भारत को सेट जीतने के लिए 26 अंक चाहिए थे, जबकि 25 अंक से सेट टाई हो जाता।
कीर्ति ने 9 अंक से शुरुआत की, अंकिता ने 8 अंक हासिल किए। इसके बाद कुमकुम के 8 अंक के साथ सेट टाई हुआ, लेकिन भारत ने कुल स्कोर के आधार पर मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया।
भारत अब रिकर्व महिला टीम गोल्ड के लिए फाइनल खेलेगा।
आज भारत के मुकाबले
आज 51 गोल्ड मेडल का फैसला होगा
आज कुल 51 गोल्ड मेडल का फैसला होगा। सबसे ज्यादा बॉक्सिंग में 11 गोल्ड मेडल के इवेंट होंगे।


