TIO उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)
उदयपुरवाटी SHO रामपाल ने बताया- हादसा छापोली-कदंब कुंड मार्ग पर सीकर-नीमकाथाना स्टेट हाईवे से करीब 150 मीटर दूर हुआ।
रोड़ी-बजरी मिलाने के काम में आने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई।
इससे उसमें करंट फैल गया। वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हाईवोल्टेज लाइन का तार रोड़ी-बजरी (कंक्रीट) मिक्सर मशीन के हाइड्रोलिक जैक से टच हुआ था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया।

मृतक हालेड़ा मंडावरा और छापोली के रहने वाले
हादसे में हालेड़ा मंडावरा निवासी हरिराम गुर्जर (30), मंगलचंद गुर्जर (22), कालूराम गुर्जर (29) और पवन गुर्जर (23), छापोली निवासी विष्णु सैनी (38), सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30), मुकेश सैनी (27) और फतेहचंद सैनी (32) की मौत हो गई।
मृतकों के परिजनों को संविदा पर नौकरी, 2-2 करोड़ मुआवजे की मांग
छापोली के प्रमोद सैनी ने कहा- मृतकों के आश्रितों को संविदा पर नौकरी और 2-2 करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके बाद गांव की कमेटी जो तय करेगी, उसके अनुसार मुआवजा दिया जाए।
आरएसी तैनात की गई
ग्रामीणों के धरने पर बैठने और हंगामे के बाद उदयपुरवाटी थाने के अलावा आरएसी जवान गांव में तैनात किए गए हैं
घायल बोला- मशीन को धक्का देकर दूसरी जगह ले जा रहे थे
घायल गिदाराम सैनी ने कहा- छापोली में हम काम कर रहे थे। हम सभी मशीन को धक्का देकर दूसरी जगह लगा रहे थे, इसी दौरान वह तार के टच हो गई और करंट लग गया। मौके पर 12-13 लोग थे।
लोगों ने कलेक्टर को बुलाने की मांग की
जहां हादसा हुआ वहां ग्रामीण कलेक्टर को बुलाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर कुछ देर में गांव पहुंचने वाले हैं।
हॉस्पिटल के बाहर इकट्ठा हुए लोग
घायलों को उदयपुरवाटी सीएचसी लाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। सीएचसी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
वह सड़क जिसका निर्माण चल रहा था
बिजली बंद करने के लिए फोन किया तो कर्मचारी नहीं था
ग्रामीणों ने बताया- प्रशासन और बिजली विभाग की लापरवाही है। पोल और बिजली लाइन पेड़ के टच हो रहे हैं। लाइन काटने के लिए फोन किया तो ग्रिड सबस्टेशन (जीएसएस) पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
हाईवोल्टेज लाइन के तार से रोड़ी-बजरी मिक्सर का हाइड्रोलिक जैक संपर्क में आया था। मशीन पर काम कर रहे मजदूर उसके चपेट में आए।
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा- हर मृतक के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए। ये कोई राजनीति करने का मुद्दा नहीं है।
ये वक्त पीड़ित लोगों के साथ खड़े होने का है। उनका पुनर्वास कैसे हो, ये देखना चाहिए। कलेक्टर को यहां आकर परिवारों को आश्वासन देना चाहिए।
विधायक भगवानाराम सैनी और डीएसपी सुगन सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।
ये पांच लोग हुए घायल
छापोली निवासी महेंद्र पुत्र बनवारी लाल सैनी, गीता देवी (45) पत्नी मदन लाल मेघवाल, संतरा देवी (35) पत्नी सतीश मेघवाल, गिदाराम (45) पुत्र धन्नाराम सैनी और मंजू देवी (38) पत्नी राजेश कुमार घायल (झुलसे) हैं।
इन 8 लोगों की हुई मौत
हालेड़ा मंडावरा निवासी हरिराम गुर्जर (30) पुत्र शंकर लाल, मंगलचंद (22) पुत्र गिरधारीलाल गुर्जर, कालूराम गुर्जर (29) पुत्र भीखाराम गुर्जर और पवन गुर्जर (23) पुत्र जगदीश गुर्जर। ये चारों एक ही परिवार के थे।
छापोली निवासी विष्णु सैनी (38) पुत्र नानूराम सैनी, सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30) पुत्र महावीर सैनी, मुकेश सैनी (27) पुत्र शंकरलाल सैनी और फतेहचंद सैनी (32) पुत्र जगदीश।
हादसे के बाद की तस्वीरें…





