पासपोर्ट रद्द होने के बाद भी भगोड़ा हीरा कारोबारी पहुंचा ब्रसेल

0
255

लंदन। भगोड़े अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में शरण मांगने की खबरें आने के तुरंत बाद मंगलवार या बुधवार को उसके ब्रसेल्स भागने की खबरें आ रही हैं। भारत के सबसे बड़े पीएनबी बैंकिंग घोटाले में वांछित नीरव मोदी के ब्रिटेन के अंदर और बाहर खुलेआम घूमने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरव ब्रसेल्स भारत के पासपोर्ट पर नहीं, बल्कि सिंगापुर के पासपोर्ट पर भागा है। सूत्रों के मुताबिक, नीरव मोदी अपने रद्द हो चुके भारतीय पासपोर्ट पर ही सफर कर रहा है लेकिन किसी देश को इसकी जानकारी ही नहीं है और इसी वजह से उसे बिना रोक-टोक एंट्री मिल रही है।
Bros. Diamond businessman reached Brussels after cancellation of passport
सोमवार को, सीबीआई ने इंटरपोल से नीरव मोदी और उसके भाई निशाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। नीरव का भाई बेल्जियम का नागरिक है। मंगलवार को मुंबई के स्पेशल कोर्ट ने नीरव मोदी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

सूत्रों ने बताया, ‘इंटरपोल ने भारत सरकार को सूचित किया है कि नीरव मोदी के पासपोर्ट से 31 मार्च के बाद से कोई गतिविधि नहीं हुई है इसलिए वह निश्चित तौर पर भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। अगर वह सिंगापुर के पासपोर्ट पर सफर कर रहा है तो, भारत सरकार कुछ भी नहीं कर सकती क्योंकि गैर-जमानती वारंट मोदी के भारतीय पासपोर्ट के खिलाफ है।

भारत को सिंगापुर सरकार पर दबाव बनाना पड़ेगा।’ लंदन में भारतीय उच्चायोग के सूत्रों ने हमारे सहयोगी ळडक को बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या नीरव भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा था। जब उनसे पूछा गया कि नीरव ने सिंगापुर का पासपोर्ट कैसे पाया होगा तो उन्होंने जवाब दिया, ‘पैसे से कुछ भी खरीदा जा सकता है।’