34 साल के जकरबर्ग की दौलत हुई 87 के वॉरेन के बराबर, सबसे अमीर बनने की कगार पर

0
262

फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग बुधवार को वॉरेन बफे को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बनने की कगार पर आ गए। बर्कशर हैथवे इंक के चेयरमैन बफेट से उम्र में करीब 50 साल छोटे मार्क जकरबर्ग की संपत्ति फिलहाल 81.6 अरब डॉलर यानी करीब 5 लाख 50 हजार करोड़ रुपये है। 87 साल के वॉरेन बफेट की संपत्ति भी इतनी ही है। इस साल फेसबुक के डेटा लीक विवाद में घिरने के बाद भी जकरबर्ग की संपत्ति में 8.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस विवाद के चलते फेसबुक के शेयरों में 18 फीसदी तक की गिरावट आ गई थी।
34 years old Zuckerberg’s wealth was 87, equal to Warren, on the verge of becoming the richest
फेसबुक के शेयर 27 मार्च को 152.22 डॉलर के स्तर पर पहुंच गए थे, जो अब 202 डॉलर पर है। फेसबुक के शेयरों में उछाल के चलते कंपनी के अधिकारियों को भी खासा फायदा हुआ है। कंपनी के चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर शेरिल सैंडबर्ग की संपत्ति अब 1.8 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा चीफ टेक्नॉलजी आॅफिसर माइकल स्क्रोफर की संपत्ति भी 225 मिलियन डॉलर हो गई है। कंपनी में उनकी 0.05 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

महज 34 साल के जकरबर्ग फिलहाल ई-रिटेल कंपनी ऐमजॉन के मुखिया जेफ बेजॉस, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स से ही पीछे हैं। दुनिया के सबसे रईस शख्स बेजॉस की दौलत 144.8 अरब डॉलर है, जबकि बिल गेट्स की संपत्ति $92.8 है। न्यू यॉर्क के शेयर बाजार के हर दिन के कारोबार के आधार पर अपडेट होने वाले ब्लूमबर्ग इंडेक्स में यह जानकारी दी गई है।

यह सूची में दुनिया के 500 रईस लोगों को शामिल किया जाता है। पिछले दिनों बड़े पैमाने पर चैरिटी करने के बाद से दुनिया के सबसे रईस लोगों में से एक बफेट की रैंकिंग में गिरावट आई है। उन्होंने बर्कशायर हैथवे क्लास बी के 290 मिलियन शेयर्स को गेट्स फाउंडेशन के लिए दान कर दिया था।