अमेरिका को यूरोपीय संघ ने दी धमकी, कहा अब हम भी लगाएंगे 20 प्रतिशत उत्पाद शुल्क

0
375

वॉशिंगटन/ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध की जवाबी कार्रवाई करते हुए बुर्बों व्हिस्की, जींस और मोटरसाइकल जैसे लोकप्रिय अमेरिकी उत्पादों पर शुक्रवार से शुल्क लगा दिया। इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आने वाली कारों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की नई धमकी दी है।
The EU gave the threat to the United States, said we will now impose 20 percent excise duty
यूरोपीय संघ की आधिकारिक पत्रिका के अनुसार ये शुल्क मध्यरात्रि से प्रभावी हो जाएंगे। फ्रांस के वित्तमंत्री ब्रुनो ली मैरे ने बताया, ह्यये कदम अमेरिका के निर्णय का तार्किक परिणाम हैं।ह्णअमेरिका ने यूरोपीय इस्पात एवं एल्युमिनीयम उत्पादों पर शुल्क लगा दिया था। यूरोपीय संघ ने इसके प्रत्युत्तर में 2.8 अरब यूरो यानी 3.3 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाया है।

ट्रंप ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ह्ययूरोपीय संघ द्वारा अमेरिका पर लंबे समय से लगाए गए शुल्क और व्यापारिक रुकावटों को देखते हुए यदि इन शुल्कों और रुकावटों को जल्दी नहीं हटाया गया तो हम अमेरिका आ रहे उनके कारों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे। उन्हें (कारों को) यहीं बनाओ।