टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। यहां आए दिन महिलाओं और बच्चियों के यौन शोषण की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। इस काम में बीजेपी के नेता भी पीछे नहीं हैं। यहां एक महिला पुलिस अधिकारी के वर्दी फाड़कर उसके साथ अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। एमपी में कानून-व्यवस्था का हाल बुरा है। जब यहां लॉ एंड आॅर्डर संभालने वाली पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो फिर आम लोगों की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही है।
BJP leader in power, Tikamgarh’s female police officer’s tornado, obscenity
दरअसल लिधौरा की महिला पुलिस अधिकारी सोमवार शाम को वाहन की चेकिंग कर रही थीं। तभी वहां भारतीय युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष मृगेंद्र सेंगर अपने साथी पंकज के साथ बाइक पर आया और उसने एक बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची को चोट लगी। जिस पर महिला पुलिस अधिकारी ने मृगेंद्र और पंकज को डांटा। ये डांटना उन्हें इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की, उन पर लात-घूंसे बरसाए। साथ ही उनकी वर्दी फाड़कर उनके साथ अश्लीलता भी की।
सबसे बड़ी बात तो ये है कि वहां पर सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन कोई महिला पुलिस अधिकारी की मदद के लिए नहीं आया। आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करते रहे, गालीगलौज करते रहे और मारपीट तक की, फिर भी लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। बाद में एसपी कुमार प्रतीक ने जिले से पुलिस बल भेजा। जिसके बाद एक आरोपी मृगेंद्र सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं दूसरा आरोपी पंकज मौके से भागने में सफल रहा। पीड़ित पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कई अनैतिक कामों में लिप्त है। इधर एएसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि कई धाराओं में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही फरार आरोपी पंकज को भी उन्होंने जल्द गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया है।