सुको के फैसले पर मनोज तिवारी का ट्वीट, अब सीएम अराजकता नहीं फैलाएंगे

0
250

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि उम्मीद है अब मुख्यमंत्री अराजकता नहीं फैलाएंगे। संसद का कानून सर्वोच्च है। दरअसल बुधवार को अधिकारों के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उप-राज्यपाल ही राज्य के मुखिया हैं लेकिन वे चुनी हुई सरकार के लिए बाधा नहीं खड़ी कर सकते हैं। उप-राज्यपाल को स्वतंत्र रुप से फैसला लेने का अधिकार नहीं है। वे लोगों का कल्याण और एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए।
Manoj Tiwari’s tweet on Sooko’s decision, CM will no longer spread chaos
‘एकाधिकारवाद की जगह नहीं’
सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि एकाधिकारवाद की जगह नहीं होनी चाहिए। वहीं सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान बेंच ने अपने बहुमत के फैसले में कहा कि उप-राज्यपाल ही दिल्ली का प्रशासक है लेकिन चुनी हुई सरकार के अधिकारों को हड़पा नहीं जा सकता है।

मनोज तिवारी ने किया ट्वीट
इसके बाद आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ने अलग-अलग ट्वीट कर इस मुद्दे पर रिएक्शन दिए। जिस पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि उम्मीद है अब मुख्यमंत्री अराजकता नहीं फैलाएंगे। संसद का कानून सर्वोच्च है। अब संविधान का सम्मान करते हुए दिल्ली के विकास के लिए काम करें।