शिवपुरी। प्रदेश में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज बलात्कार की राजधानी बनता जा रहा है और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जन आशीर्वाद यात्रा निकालने में व्यस्त है।
Attack on Scindia’s government: Said: Badrupa Pradesh becoming a state, Shivraj is busy in the pilgrimage
सिंधिया ने कहा कि आज सरकार के लोग कहते हैं कि वह दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिये हर रास्ते पर चलने को तैयार है, लेकिन अगर सरकार में बैठे लोग सच में ऐसा कर रहे होते तो मध्यप्रदेश के इतने बुरे हालात न होते। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर रोज 12 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। सिंधिया ने कहा कि आज प्रदेश की हर महिला दुष्कर्म के मामलों को रोकने के लिये सरकार से गुहार लगा रही है।
सिंधिया ने कहा कि अपराधियों की होसले इतने बढ़े हुये कि अब वे बच्चियों के ऊपर प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर, मंदसौर, सतना, खुजराहों, शहडोल आदि में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई लेकिन, प्रदेश के मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकालने में लगे हुये है। सिंधिया ने कहा कि वर्तमान में जैन धर्म के जियो ओर जीने दो के सिद्धांत को आत्मसात करने की जरूरत है लेकिन आज तो राजनीति में मरो और मरने के सिद्धांत लागू है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं इस सरकार की बड़ी विफलता है।