मोदी ने नमो ऐप के माध्यम से महिलाओं से बात, कहा-रोजगार दिलाकर बनाएंगे आत्मनिर्भर

0
312

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने नमो एप के माध्यम से बात करते हुए कहा कि आज सभी सेक्टर में आपको बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती हुए नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि देश में काम के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप्स का बहुत योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि सेल्फ हेल्प ग्रुप ने महिलाओं को जागरुक किया है और उन्हें रोजगार दिलाकर आर्थिक और सामाजिक स्तर पर मजबूत किया।
Modi speaks to women through the Namo App, said, self-sufficient
उन्होंने कहा कि देश के एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर में महिलाओं का बहुत अधिक योगदान है। यह योजना सभी राज्यों में शुरू की जा चुकी है और लाखों-करोड़ों महिलाओं तक पहुँचकर उनके जीवन में सुधार ला रही है। मोदी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की जब हम बात करते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता महिलाओं को स्वयं की शक्तियों को, अपनी योग्यता को, अपने हुनर को पहचानने का अवसर उपलब्ध कराने की होती है।

प्रधानमंत्री ने बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न प्रदेशों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से उनका अनुभव जाना। उन्होंने बिहार की अमृता देवी से हुए संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पता चला कि कैसे सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बदलाव आया। इससे इतर कोलकाता में बीजेपी कार्यकतार्ओं ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम बड़ी स्क्रीन पर पीएम मोदी को कार्यक्रम को दिखाना चाह रहे थे लेकिन तृणमूल कार्यकतार्ओं ने ऐसी करने नहीं दिया।