झाबुआ। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की एकता यात्रा शुक्रवार को झाबुआ पहुंची। इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए घोटालों में शिवराज सिंह का हाथ है।
Digby’s Ekamat Yatra reached Jhabua, Singh surrounded Shivraj, said – scams include CM and his family
शुक्रवार को एकता यात्रा लेकर झाबुआ पहुंचे दिग्विजय सिंह ने पार्टी की समन्वय समिति की बैठक ली। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं से चर्चा कर दोनों में चुनावी तालमेल पर बात कर पंगत में संगत का संकल्प दिलवाया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में हुए घोटालों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया। इतना ही नहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री के गलत आरोपों पर मानहानि का प्रकरण दर्ज करने की चुनौती तक दे डाली।
भाजपा द्वारा हरेक विधानसभा में 2500 सदस्यों से 25 लाख रु का चंदा जुटाए जाने की तैयारी कर रही समिति पर दिग्गी ने तंज कसा। उन्होंने संघ पर हमला बोलते हुए राम मंदिर बनाने को लेकर लिए गए चंदे का हिसाब भी मांग लिया। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार की संबल योजना पर सवाल खड़े करते हुए इसे चुनावी लाभ के साथ अमीरों को फायदा पहुंचाने वाली योजना बताया। साथ ही इसे लागू करने में हुई देरी पर भी सवाल खड़ा किया।
कश्मीर में बने राजनैतिक हालात के बाद वहां की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के बयान के बहाने दिग्गी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी-पीडीपी गठबंधन की गलत नीयत के चलते घाटी में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ीं। उन्होंने गठबंधन में रही महबुबा मुफ्ती के देश में अशांति फैलाने वाले बयान को भी गलत बताया।