खंडवा। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान अपने लोकसभा क्षेत्र खंडवा पहुंचे। इस दौरान बीजेपी सांसद नंदकुमार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा भगवान महाकाल को पत्र लिखे जाने को ढोंगियों का ढोंग बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईश्वर में आस्था रखने वाली पार्टी नहीं है। दरअसल, हालही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज की शिकायतों से भरा एक पत्र भगवान महाकाल को लिखा था।
The BJP MP had a simple target on Kamal Nath, said- To write a letter to Mahakal is the pretense of Dhongis
अब कमलनाथ के इस पत्र को लेकर बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ढोंगियों की पार्टी है। बिना कमलनाथ का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि उनका ये पत्र लिखना ढोंग है।
वहीं नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि जहां तक आस्था की बात है तो सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी की ईश्वर में पूरी श्रद्धा है। सीएम शिवराज ने अभी तक जितनी भी यात्राएं की सबसे पहले भगवान महाकाल के दर्शन करके ही की हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस आस्थावान लोगों की पार्टी नहीं है। इस पर उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीते दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक विडियो वॉयरल हुआ था, जिसमें वो भगवान को चढ़ाया नारियल सड़क पर फेंकते दिख रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की भगवान में कितनी आस्था है।