टीकमगढ़ में डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान मरीज, दो दिन में 3 की मौत, केन्द्रीय मंत्री ने दी चेतावनी

0
373

टीकमगढ़। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हड़ताल के दौरान बीते दो दिनों में 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मरीजों की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का कहना है कि हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Threatened by doctors’ strike in Tikamgarh, 3 dead in two days, Union Minister warns
दरअसल, जिला अस्पताल के डॉक्टर बीते 2 दिनों से कलेक्टर द्वारा उनके आवासों पर छापा मारने की कार्रवाई के विरोध में हड़ताल पर है। डॉक्टरों की इस हड़ताल के चलते समय पर इलाज नहीं मिलने से जिले के 3 मरिजों की मौत हो गई है। जिससे गुस्साए लोगों ने युवा मंच नाम के बैनर तले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्टर को उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए ज्ञापन दिया। साथ ही लोगों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग भी कलेक्टर से की।

युवा मंच के प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक मौके पर पहुंचे और आक्रोशित कार्यकतार्ओं को आश्वासन दिया कि दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सक्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं खटीक ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह को पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों की हड़ताल को नाजायज ठहराया।

गौरतलब है कि बीते 2 दिन पहले हि कलेक्टर ने छापा मार कार्रवाई करते हुए अस्पताल ड्यूटी टाइम में डॉक्टर विकास जैन और अमित शुक्ला को अपने आवास पर लोगों का इलाज करते हुए पकड़ा था। बाद में उनके क्लीनिक को प्रशासन ने सील कर उन्हें चेतावनी भी दी थी। लेकिन बावजूद इसके जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर अपने साथियों के साथ हुई कार्रवाई को गलत बताते हुए हड़ताल पर चले गए थे।