आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बने जेफ बेजॉस

0
206

नई दिल्ली। आॅनलाइन रिटेल कंपनी ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजॉस आधुनिक इतिहास में सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार को बेजॉस की कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर (करीब 10 लाख करोड़ रुपये) थी, जो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति यानी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की संपत्ति से करीब 55 अरब डॉलर (3.74 लाख करोड़ रुपये) ज्यादा थी। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में बिल गेट्स की संपत्ति 95.3 अरब डॉलर (करीब 64 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई।
Jeff Bezos became the richest person in modern history
रेकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ऐमजॉन का शेयर
बता दें कि सोमवार को एक समय ऐमजॉन के शेयर 1,841.95 डॉलर (करीब 1,25,252 रुपये) के रेकॉड स्तर पर पहुंच गए। हालांकि बाद में ऐमजॉन के शेयर गिरने से बेजॉस की संपत्ति का 150 अरब डॉलर का आंकड़ा भी नीचे आ सकता है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में बेजॉस के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद बिल गेट्स द्वारा बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडशन को दी गई संपत्ति और उनकी पहले की अन्य संपत्तियों को मिला लिया जाए तो वह 150 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच सकते थे।

पहले भी इतिहास रच चुके हैं बेजॉस
इससे पहले, इसी वर्ष 8 जनवरी को भी ब्लूमबर्ग की ओर से जारी लिस्ट में बेजॉस 105.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे। तब भी उन्होंने बिल गेट्स को ही पछाड़ा था।