एचएससी बोर्ड कृतिपत्रिका मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

0
462

मुंबई के विद्या बिहार के एसके सोमैया महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षण मंडल, मुंबई विभागीय मंडल वाशी, नवी मुंबई के सौजन्य से एचएससी बोर्ड कृति पत्रिका कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष कक्षा बारहवीं के लिए कृतियुक्त अध्ययन-अध्यापन को क्रियान्वित किया जा रहा है।
Organizing HSC Board Workshop Guidance Workshop

शिक्षा को रचनात्मक और छात्र केन्द्रित बनाने की दृष्टि से यह नई पद्धति महत्वपूर्ण होगी। इससे अध्यापक और छात्र दोनों के रचनात्मक अवदान के लिए पर्याप्त गुंजाइश है। साहित्य का उद्देश्य मूल्य और संस्कार करना है। भाषा शिक्षा उसकी अभिव्यक्ति का साधन है। दोनों के संतुलित उपयोजन से छात्रों के व्यक्तित् का बहुआयामी विकास हो सकता है। इसी बात को इसमें ध्यान रखा गया है। कृतिपत्रिका छात्रों को विचार करने के लिए प्रवृत्ति करेगी।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मुंबई उत्तर में कृति-पत्रिका कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें तज्ञ मार्गदर्शक के रूप में श्रीमती पूनम पटवा (विल्सन कॉलेज), डॉ. अनीता ठक्कर (केजे सोमैया कॉलेज) व डॉ. महेन्द्र मिश्र (हिन्दूजा कॉलेज) ने सभी शिक्षकों का मागदर्शन किया।