सेना के जवानों को जहरीला दूध पिला रही सरकार, मप्र के पूर्व कृषि मंत्री उठाए सवाल

0
927

भोपाल। प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री एवं बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमारिया ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को जर्सी गाय खरीदकर दे रही है, जबकि जर्सी गाय का दूध जहरीला होता है और उसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। यही दूध सैनिकों को दिया जाता है। जब सैनिक जहरीला दूध पियेंगे तो फिर सीमा पर कैसे लड़ेगा। वे दमोह में पशु संवर्धन योजना के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
Minister for the poisonous milk to the army personnel, the minister of agriculture, MP raised questions
कुसमरिया ने कहा कि देश में जहां भी सेना के कैंप और प्रशिक्षण केंद्र हैं, उसके आसपास जर्सी गाय की डेयरियां हैं। इन्हीं डेयरियों से सैनिकों को दूध सप्लाई होता है। जब जवान जर्सी गाय का दूध पीकर कश्मीर में ओर राजस्थान में बॉर्डर पर चौकरी कैसे करेगा। कुसमरिया ने कहा कि वे प्रदेश के कृषि मंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश में जर्सी गाय की पूरी तरह से रोक लगा दी थी, इसके लिए उन्होंने तथ्यों को प्रमुखता से रखा था। उन्होंने कहा कि सरकार को जर्सी गाय पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। उन्होंने जर्सी गाय के मामले में सरकार की नीतियो ंपर भी सवाल उठाए।

देश में नहीं है गिर की असली नस्ल
पूर्व कृषि मंत्री कुसमरिया ने दावा करते हुए कहा कि देश में गिर की गाय की असली नस्ल नहीं है। यदि अस्ली नस्ल की गिर गाय लानी है तो फिर ब्राजील से लाना पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से व्यावसायिकता बढ़ी है, उसमें स्वास्थ्य का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यही वजह है कि जर्सी गाय बढ़ रही हैं और देसी एवं गिर की गायों की नस्ल पर खतरा मंडला रहा है।

मंत्री रहते मिली थीं गाएं
कुसमरिया को प्रदेश का कृषि मंत्री रहते देसी एवं गिर की गाय तोहफे में मिली थीं। तब उन्होंने भोपाल स्थित सरकारी आवास पर गायों को पाला था। मंत्री पद से हटने के बाद अभी गायों का पता नहीं है। बताया गया कि जो गायें तोहफे में मिली थीं, वे अब उनके गृह गांव में भी नहीं है।