लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी की नाजुक हालत को सुनकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भावुक हो गए और रोने लगे। उन्होंने कहा कि अटलजी के बीमारी की खबर सुनकर वह बहुत दुखी हैं। मीडिया से बातकरते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि वह अटलजी की लखनऊ में आखिरी जनसभा थी। जनसभा 2006 में कपूरथला में थी, उसके बाद उन्होंने लखनऊ में कोई जनसभा नहीं की।
Disturbed UP deputy CM, after hearing the news of Atalji’s illness, tears in the eyes
शर्मा ने अटलजी से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा, ‘अटलजी का एक शब्द पूरी चर्चा का विषय बन जाता था। मुझे याद है जब मैं लखनऊ के मेयर पद का चुनाव लड़ रहा था, तब बड़ी संख्या में विरोधी धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल कर रहे थे। उस समय अटल जी लखनऊ के सांसद थे। वह मेरे प्रचार के लिए आगे निकले।
डिप्टी सीएम ने कहा, अटलजी हृदय को स्पर्श करने वाले स्वामी हैं। मैं कुछ दिन पहले अटलजी को देखने दिल्?ली गया था। अटलजी से मैंने जब कहा कि आपका मेयर आया है, तो उनकी आंखें चमक उठीं । उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री छोटे से छोटे कार्यकर्ता का नाम याद रखते थे। इससे हर कार्यकर्ता को लगता था कि वह अटल जी का सबसे करीबी है। इतना कहते ही दिनेश शर्मा रो पड़े।

