भाजपा के बड़े पदाधिकारी ने गुपचुप रचाई शादी!, संगठन में जोरों पर चर्चा

0
840

भोपाल। मप्र भाजपा में इन दिनों एक वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा गुपचुप तरीके से शादी रचाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। शादी को लेकर न तो खुद पदाधिकारी ने स्वीकारा है और न ही इंकार किया है। जबकि पार्टी नेताओं के बीच शादी के चर्चें चटकारे लेते हुए सुनाए जा रहे हैं। बताया गया कि शादी दो महीने पहले महाकौशल क्षेत्र के एक जिले में बेहद गुपचुप तरीके से बिना किसी ताम-झाम के संपन्न हुई थी। नेता ने जिस युवती से शादी रचाई है, वह लंबे समय से उनके संपर्क में है और शिक्षिका बताई जा रही है।
BJP’s big official secretly married, discusses in the organization
सत्तारूढ़ दल के नेता द्वारा चुनाव से पहले गुपचुप ढंग से शादी रचाने के चर्चे प्रदेश नेतृत्व के कानों तक भी पहुंचे हैं, खास बात यह है कि शादी का किसी के पास कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है, लेकिन पार्टी में इसकी खासी चर्चा है। यहां बता दें कि यह नेता पिछले महीने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सोशल मीडिया पर समर्थकों के माध्यम से दावेदारी करते चर्चा में आए थे।

जिसकी वजह से विशेष विधानसभा क्षेत्र के अन्य दावेदारों से इनकी राजनीतिक जंग छिड़ गई है। भाजपा से जुड़े कुछ नेता पार्टी के वरिष्ठ नेता की शादी की चर्चा के पीछे की वजह राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। एक पदाधिकारी ने बताया कि ये क्षेत्र विशेष से विधानसभा का टिकट मांग रहे हैं, संभवत: शादी को उनके विरोधियों ने यह अफवाह फैलाई हो। हालांकि अभी तक नेता की ओर से शादी के संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

विधानसभा टिकट के लिए लॉबिंग
पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा चुनाव के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। इसके लिए इन्होंने दो सीटों पर दावा ठोक रखा है। एक सीट उनके गृह जिले और दूसरी के लिए हाल ही इन्होंने अपने समर्थकों के माध्यम से आॅनलाइन सर्वे कराया था। इसके कुछ समय बाद ही राजनीतिक गलियारों में शादी के चर्चे शुरू हो गए, इसके बाद से इन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय से दूरी बना ली है। ये इन दिनों मु यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा में ज्यादा समय दे रहे हैं। जबकि जनआशीर्वाद यात्रा में हर नेता की अल-अलग समय में ड्यूटी लगाई गई है।

शादी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं दो नेता
इससे पहले भाजपा के दो नेताओं की शादी चर्चा में रह चुकी है। एक नेता को दिल्ली से लौटकर सीधे मप्र भाजपा में बड़ा औहदा मिला। मप्र भाजपा से बाहर होने के बाद इन्होंने शादी रचा ली। इनकी शादी काफी चर्चा में रही। एक अन्य नेता ने भी बेहद साधारण तरीके से करीब छह महीने पहले ही शादी रचाई। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भाजपा नेताओं की ये शादी चर्चा में रही हैं।