नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलास यात्रा इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी है। जहां राहुल खुद कई बार यात्रा की तस्वीरें ट्वीट कर चुके हैं, वहीं यात्रा पर जाने के बाद उनकी तस्वीर भी पहली बार सामने आई है। इस दौरान राहुल गांधी अन्य तीर्थ यात्रियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा न्यूज एजेंसी एएनआई ने राहुल गांधी की यात्रा का एक विडियो भी सामने आया है। बता दें कि इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष की यात्रा को लेकर बीजेपी कई तरह के आरोप लगा रही है।
The question raised by the BJP on the Congress president’s Mansarovar journey, Rahul gives details of the trip given by Twitter
वहीं बीजेपी के कुछ नेताओं द्वारा राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उनकी यात्रा का ब्योरा भी शेयर किया। इससे पहले राहुल गांधी ने खुद एक विडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शिव ब्रह्मांड हैं’। इससे पहले राहुल ने अपनी यात्रा के आध्यात्मिक अनुभवों को भी साझा किया था। राहुल ने कहा था कि कोई व्यक्ति तभी कैलास जाता है, जब वह उसे बुलाता है। वह यह सौभाग्य पाकर खुश हैं। मानसरोवर झील की दिव्यता को बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने इशारों में सरकार को भी नसीहत दी।
राहुल ने लिखा था, ‘मानसरोवर झील का पानी बेहद शांत, स्थिर और कोमल है। यह झील सबकुछ देती है और कुछ नहीं लेती। इसे कोई भी ग्रहण कर सकता है। यहां कोई घृणा नहीं है। इसलिए भारत में इस जल को पूजा जाता है।’ राहुल की कैलास यात्रा पर बीजेपी और कांग्रेस में घमासान मचा है। बीजेपी इसे पाखंड करार दे रही है, तो कांग्रेस उसे एक शिवभक्त और उसकी भक्ति के बीच में विघ्न बता रही है।