अमेरिका की घरेलू राजनीति में खड़ा हुआ नया विवाद, एक अधिकारी द्वारा लिखे लेख से आया भूचाल!

0
405

वॉशिंगटन। अमेरिका की घरेलू राजनीति में अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिष्ठित अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में गुरुवार को ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी द्वारा लिखे गए लेख से यह भूचाल पैदा हो गया। अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर लिखे आर्टिकल में दावा किया था कि सरकार में ‘काफी विरोध’ की स्थिति है और अमेरिका को प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप से बचाने का अधिकारियों की ओर से प्रयास किया जा रहा है। इस लेख में अमेरिकी राष्ट्रपति को अनैतिक शख्स करार दिया गया है और उन्हें लोकतंत्र के स्वास्थ्य को खराब करने वाला बताया गया है।
A new controversy arising in the domestic politics of America, came from the article written by an official.
‘ट्रंप प्रशासन के भीतर विरोध का मैं हिस्सा हूं’ शीर्षक से लिए गए इस आर्टिकल के बाद बिफरे प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने अखबार पर ही निशाना साधते हुए कहा है कि उसे ‘गुमनाम’ शख्स की पहचान उजागर करन चाहिए, जिसने यह आर्टिकल लिखा है। ट्रंप ने इसे देशद्रोह करार देते हुए ट्वीट किया, ‘देशद्रोह?’ यही नहीं एक अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘क्या कथित सीनियर प्रशासनिक अधिकारी सच में अस्तित्व में है या फिर यह फेल हो रहे न्यूयॉर्क टाइम्स का एक और फोनी सोर्स है? यदि यह कायर गुमनाम व्यक्ति सच में कहीं है तो टाइम्स को राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्य उसे एक बार सरकार को सौंपना चाहिए।’

यही नहीं शुक्रवार को ट्रंप ने एक बार फिर से ट्वीट किया, ‘क्या न्यूयॉर्क टाइम्स के खोजी पत्रकार अपने बारे में भी खोज करने जा रहे हैं- गुमनाम पत्र लेखक आखिर कौन है?’ इस लेख के सामने आते ही वॉशिंगटन के गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा होने लगी कि आखिर इसे लिखा किसने है।

कयासों का दौर यहां तक है कि लोग वाइस प्रेजिडेंट माइक पेंस, डिफेंस सेक्रटरी जेम्स मैटिस और ट्रंप के सहायक केलियाने कॉन्वे को लेकर यह आशंका जता रहे हैं कि शायद उन्होंने ही यह लेख लिखा हो। यहां तक कि ट्रंप के फैमिली मेंबर्स पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका तक को लेकर इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।