थाने में घुसकर गेंती से पुलिस वालों पर जानलेवा हमला, भिंड के ऊमरी थाने की घटना, हवलदार दिल्ली रेफर

0
473

भोपाल। भिंड जिले के ऊमरी थाने में 2 पुलिसकर्मियों पर गेंती से जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। हमले में घायल एक हवलदार की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं एक अन्य सिपाही का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इधर हमलावर को जेल भेज दिया गया है। ऊमरी थाने में 2 आरोपितों पर हत्या का प्रयास और बंदूक लूटने का केस दर्ज किया गया है।
Insurgent attack on police officers by police, and incident of Ummari police station in Bhind, Hav Delhi referee
घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन ऊमरी पुलिस ने रविवार को बाजार में उत्पात मचा रहे विष्णु सिंह राजावत निवासी लारौल थाना रौन को पकड़ा था। आरोपी ने रात करीब 8 बजे हवलदार उमेश बाबू (50) पुत्र ठकुरी प्रसाद निवासी रेखा नगर हाल थाना ऊमरी के सिर में गेती से हमला किया और बाहर की ओर भागा था। पहरा ड्यूटी कर रहे सिपाही गजराज सिंह (35) पुत्र बाबूराम रायपुरिया निवासी लठियापुरा थाना गोरमी हाल थाना ऊमरी ने रोका तो आरोपित ने उस पर भी गेती से हमला किया था।

आरोपी को भेजा जेल
हमले में सिपाही और हवलदार घायल हो गए थे। हवलदार को रविवार रात में ही ग्वालियर रेफर किया गया था, जबकि सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थाना परिसर में मौजूद सिपाहियों ने विष्णु को पकड़ लिया था। सोमवार को विष्णु को जेल भेज दिया गया है, जबकि हालत नाजुक होने पर हवलदार को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाने में रखी बंदूक लूटने की कोशिश
मामले में पहले एक हमलावर होने की बात सामने आई थी। लेकिन सोमवार को ऊमरी थाने में सिपाही मयंक दुबे पुत्र अमरनाथ दुबे द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में विष्णु सिंह राजावत पुत्र श्यामकरण सिंह राजावत के अलावा मान सिंह पुत्र बलवीर सिंह राजपूत निवासी लारौल रौन को आरोपित बनाया गया। दोनों पर थाने में हवलदार और सिपाही पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया। साथ ही थाने में रखी सरकारी बंदूक लूटने की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। ऊमरी पुलिस अब दूसरे आरोपी मान सिंह की तलाश कर रही है।