भारत-पाक विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द होने पर ‘लाल’ हुए इमरान, भारत के फैसले को बताया अहंकारी

0
529

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को भारत-पाक विदेश मंत्रियों की बैठक के रद्द होने पर ट्वीट कर नई दिल्ली पर अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने भारत के फैसले को ‘अहंकारी’ बताया और साथ ही इशारों में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। भारतीय विदेश कार्यालय ने जहां पीएम मोदी पर इमरान के ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है, वहीं इमरान की तीखी प्रतिक्रिया से निकट भविष्य में भारत-पाकिस्तान के बीच औपचारिक बातचीत की कोई भी संभावना और क्षीण हो सकती है।
India-Pak Foreign Ministers ‘red-faced’ Imran on India’s decision to cancel India’s decision
मोदी सरकार और बीजेपी यूएनजीए के इतर विदेश मंत्रियों की वार्ता के रद्द होने को राजनीतिक रूप से लाभप्रद मान रही है, क्योंकि इस मुलाकात से आतंकवाद पर बिना कुछ किए ही पाकिस्तान को ही फायदा होने की संभावना थी। इमरान खान ने भारत के साथ वार्ता को लेकर जो भी रुख दिखाया है वह सबकुछ दरअसल पाकिस्तान आर्मी के आदेश पर कर रहे हैं।

वहीं, भारत ने यह कहते हुए वार्ता रद्द कर दी है कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं और उनकी हत्या कर रहे हैं, और ऐसी स्थिति में किसी तरह की बातचीत नहीं हो सकती। नई दिल्ली ने साथ ही भारत में मारे गए आतंकियों पर पाकिस्तान की तरफ से तारीफ करते हुए 20 डाक टिकट जारी करने का भी मामला उठाया है। इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव से पहले बढ़ती हिंसा ने भी यह दिखाने की कोशिश की है कि पाक सरकार की शांति की बात पाक आर्मी के ऐक्शन से मैच नहीं करती।

भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया के साथ बैठक रद्द की है जैसा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को कहा, ‘बातचीत के पीछे पाकिस्तान की मंशा साफ हो गई है। सरकार में आने के शुरूआती दिनों में ही प्रधानमंत्री इमरान खान का असली चेहरा सामने आ गया है।’ वहीं, बैठक रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने कहा है कि बीएसएफ जवान की ‘कथित’ हत्या भारत की तरफ से विदेश मंत्रियों की वार्ता की घोषणा से दो दिन पहले हुई थी। पाकिस्तान ने साथ ही यह दलील दी कि आतंकियों पर डाक टिकट 25 जुलाई को हुए चुनाव से पहले जारी किए गए हैं।