इंडोनेशिया में उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद विमान हुआ कै्रश, 188 यात्रियों के मरने की आशंका

0
288

जकार्ता। इंडोनेशिया का लॉयन एयर विमान सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गया। विमान जेटी-610 जकार्ता से पंगकल पिनॉन्ग जा रहा था। राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने विमान क्रैश होने की पुष्टि की है। चैनल न्यूज एशिया के अनुसार लॉयन एयर बोइंग 737 यात्री विमान में क्रू मेंबर और यात्रियों को मिलाकर कुल 188 लोग सवार थे।
A few minutes after flying in Indonesia, plane crashed, 188 passengers expected to die
रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान ने जकार्ता एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान सुमात्रा के पिंगकल पिनॉन्ग जा रहा था। टेक आॅफ के 13 मिनट बाद ही विमान का संपर्क टूट गया था। बताया जा रहा है कि संपर्क टूटने से पहले पायलट ने प्लेन की वापसी का सिग्नल दिया था। सर्च आॅपरेशन के अधिकारियों ने बताया कि जावा समुद्र तट के पास विमान के टुकड़े नजर आए हैं।

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, ह्यकारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए।’ बीबीसी के मुताबिक, लॉयन एयर विमान ने सुबह 6.20 बजे जकार्ता से उड़ान भरी थी और यह लगभग एक घंटे में पंगकल पिनांग पहुंचने वाला था लेकिन विमान का सुबह 6.33 बजे संपर्क टूट गया।

विमान में 188 लोग थे सवार
विमान में कुल 188 लोग सवार थे। इनमें 178 वयस्क, 1 बच्चा, 2 नवजात, 2 पायलट और 5 फ्लाइट अटेंडेंट शामिल हैं। यात्रियों के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। टीमें सर्च आॅपरेशन में जुटी हुई हैं। इंडोनेशिया के प्रशासन के मुताबिक लॉयन एयर जेटी 610 से संपर्क टूट गया है और विमान के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं है। भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर प्लेन ने उड़ान भरी थी। विमान का पता लगाने के लिए रेस्क्यू और सर्च आॅपरेशन शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में प्लेन के क्रैश होने की खबर आई।