गेस्ट एडिटर
डा. रमेश माधव
डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रुप होते हैं. भगवान तो हमें एक बार जीवन देता है पर डॉक्टर हमारे अमूल्य जान को बार-बार बचाता है. दुनियां में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां डॉक्टरों ने भगवान से भी बढ़कर काम किया है. बच्चे को जन्म देना हो या किसी वृद्ध को बचाना हो डॉक्टरों की मदद हमेशा हमें मुश्किल से बचाती है. यही एक पेशा है जहां दवा और दुआ का अनोखा संगम देखने को मिलता है, इंसान को भगवान भी यहीं बनाया जाता है.
A salutation to the God of the earth
डॉक्टरों ने मानव जाति के लिए बहुत समर्पण किया है. अगर भारत की बात की जाए तो हम देखेंगे कि यहां आज भी डॉक्टरों और वैद्यों का विशेष आदर-सत्कार होता है. आधुनिक युग में तो डॉक्टरों की मांग और भी बढ़ गई है. डॉक्टर के इसी समर्पण और त्याग को याद करते हुए एक जुलाई का दिन भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रुप में मनाया जाता है.
इस खास मौके पर पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डा. बिधान चन्द्र रॉय को याद किया जाता है. बिधान चन्द्र रॉय एक स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ साथ एक अच्छे डॉक्टर भी थे. विधान चन्द्र जी ने अपना सारा जीवन लोगों की भलाई में बिता दिया. 1 जुलाई, 1882 को बिहार में जन्मे डा. बिधान चन्द्र रॉय स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम सिपाही रहे हैं.

शहर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। आप भोपाल में हड्डी रोग विशेषज्ञा की शुरुआत करने वाले डा. ओपी शर्मा के पुत्र है। आप अरेरा कॉलोनी स्थित फ्रेक्चर हॉस्पिटल का संचालन करते हैं। जटिल से जटिल रोग को आसानी से समझने वाले डॉक्टर संदीप हमेशा अपने मरीजों की बात सुनते हैं और उनकी तकलीफ समझने की पूरी कोशिश करते हैं। साथ सर्जरी में उनका कोई शानी नहीं है।
डॉ. संदीप शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ

आप शहर ही नहीं देश के जाने-माने न्यूरोलाजिस्ट एमडी मेडिसिन एवं न्यूरोलॉजी में डीएम तक शिक्षा प्राप्त की है। न्यूरोलॉजी में आपका उत्कृष्ट कार्य है। आप 6 नंबर पर अति आधुनिक अपना सेंटर चलाते है। बहुत ही सहनशील और मृदुभाषी मरीज का दर्द समझने वाले डॉक्टरों में से एक हैं। जो मरीज को भरपूर समय देते उनकी बात समझने के लिए।
डॉक्टर सुनील मलिक, न्यूरोलॉजिस्ट
सह्रदय, मृदुभाषी गरीबों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्ति हैं। आप हमेशा अपने काम के प्रति समर्पण व जमीन से जुड़े हुए डॉक्टर हैं। दिल के अंदर दया का भाव हमेशा बना रहता है। अपने मरीजों को हमेशा सही मार्गदर्शन दिया है और मरीजों और आम लोगों के के लिए हमेशा लोकप्रिय रहे हैं। लोगों के दिलों पर राज करने वाले डॉक्टर हैं।
डॉ. अवधेश गोलय, नेत्र रोग विशेषज्ञ

आप शहर के ह्रदय रोग विशेषज्ञ की सेवाए दे रहे हैं। भोपाल गैस पीडि़तों के लिए बने भोपाल मेमोरियल अस्पताल में स्थापना के समय से आपने अपनी सेवाएं अस्पताल को प्रदान कर हजारों गैस पीडि़तों के ह्रदय रोग से एंजियोप्लास्टी के द्वारा उनका उपचार कर जीने की एक नहीं रो दी है। वर्तमान में आप बंसन अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. स्कंद त्रिवेदी, इंटरवेन्शन कॉर्डियोलॉजिस्ट

शहर के प्रतिष्ठित फिजिशियन डॉ. व्हीपी सूरी के सुपुत्र हैं। आप मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के किडनी रोग विशेषज्ञ हैं। सिंधी मार्केट में आप का चेंबर है। आपने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से एमडी मेडिकल किया है। बेंगलोर से नेफरोलॉजी में डीएम किया है। वह बहुत ही सरल स्वभाव के साथ-साथ चेरिटी में भी भरपूर विश्वास रखते हैं। और मरीजों से दोस्ताना व्यवहार के कारण हमेशा प्रिय रहे हैं।
डॉ. आकाश दीप सूरी, नैफ्रोलॉजिस्ट

शहर के जाने-माने लेपरोस्कोपी सर्जन हैं। आपका अपना स्वयं का सुदिती हॉस्पिटल है। आप दयालु प्रवृत्ति और दोस्ताना स्वभाव के व्यक्ति हैं।
डॉ. अनिल गर्ग, लेपरोस्कोपी सर्जन

आप देश के जाने-माने छाती रोग विशेषज्ञ हैं। आपका अग्रवाल हॉस्पिटल अरेरा कॉलोनी में अति आधुनिक हॉस्पिटल है। जहां प्रदेश भर से मरीज आपके यहां आते हैं।
डॉ. प्रियनाथ अग्रवाल, छाती रोग विशेषज्ञ

Dr Pradeep Kolekar ,alumnus of Gandhi Medical College,Bhopal is working as Medical Director at Jawaharlal Nehru Cancer Hospital Bhopal and associated with it for 2 decades. Served earlier as Consultant Physician in Central Government.
Dr Pradeep Kolekar, Consultant Physician

Dr.Vaijayanti Kolekar is an alumnus of Gandhi Medical College Bhopal and working as Consultant Obstetrician and Gynecologist in private sector at Bhopal for past 2 decades.Earlier worked as Specialist in Central Government and with Ministry of Health in Malaysia and in Oman.
Dr.Vaijayanti Kolekar, Consultant Obstetrician

आप शहर के जाने-माने स्किन रोग विशेषज्ञ हैं। वह अपनी सेवा रॉयल मार्केट स्थित अपने चेंबर में देते हैं। स्किन रोगों से संबंधित जितनी जानकारी डॉक्टर अग्रवाल को है उतनी शायद देश में किसी भी डॉक्टर को नहीं है। आप सरल स्वभाव और मृदुभाषी हैं। साथ ही मरीजों को पूरा ख्याल रखते और रोग को जड़ से पहचानते हैं, जिसकी वजह से अनगिनत मरीजों को ठीक कर चुके हैं जिसकी वजह से कई लोगों के दिल में राज कर रहे हैं।
डॉ. एनएस अग्रवाल, स्किन रोग विशेषज्ञ

आप शहर में जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। चिरायु हॉस्पिटल मालीपुरा में अपनी सेवाएं देते हैं। वे बच्चों के बीमारी के बारे में बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं। साथ बच्चों के चेकअप करने में पूरा समय देते हैं, क्योंकि बच्चे बोल नहीं पाते इसलिए वह हर पहलू से बच्चे की तकलीफ को देखते हैं जिससे परिजनों को उनके ऊपर पूरा भरोसा है। साथ कवि ह्रदय वाले डॉक्टर हैं।
डॉ. अतुल कटारिया, शिशु रोग विशेषज्ञ

