TIO टीम, जबलपुर
स्वर्गीय श्री शरद यादव जी की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें पाटन नगर के सम्माननीय नागरिकों के द्वारा स्वर्गीय श्री शरद यादव जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं उनके द्वारा जबलपुर क्षेत्र के लिए किए गए अपने कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई जिसका आयोजन उनके भतीजे सिद्धार्थ यादव जी के द्वारा किया गया जिसमें कार्यक्रम की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह जी के द्वारा मूर्ति की स्थापना की घोषणा की गई ।

जिसमें सम्माननीय भारत सिंह यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक जालम सिंह जी, पूर्व विधायक पंडित निलेश अवस्थी जी , विनीता यादव जी प्रदेश अध्यक्ष, ज्योति सिंह ठाकुर जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष,बलराम यादव जी, उदयभान सिंह , वीरेंद्र सिंह यादव जी , देवेंद्र यादव जी, राघवेंद्र यादव जी पार्षद,जमुना प्रसाद पटेल पार्षद जी, श्याम सुंदर यादव बब्बू जी, रामकृष्ण यादव जी जनपद सदस्य, शक्ति राज यादव जी जनपद सदस्य, शिवम यादव जी सरपंच, सर्वेश यादव जी उपस्थित रहे व अन्य कई राष्ट्रीय नेता भी पहुंचने की संभावना थी पर कुछ अन्य कारणों की वजह से पहुंंचने में विलंब हुआ या न पहुंच सके। यह आयोजन शरद यादव के भतीजे व उनके राजनीतिक वारिस सिद्धार्थ यादव ने आयोजित किया था। सिद्धार्थ यादव हमेशा अपने चाचा के नाम पर कुछ न कुछ आयोजन करते रहते है। जिसके कारण उनके किए गए कार्यों के लिए उन्हें पहचाना जाता है। जल्द ही एक और बड़ा आयोजन किया जाएगा जो राष्ट्रीय स्तर पर होगा।


