TIO NEW DELHI
बॉलीवुड स्टार और एक्ट्रेस रेखा (Rekha) आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। सदाबहार एक्ट्रेस Rekha के जन्मदिन पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैंस शानदार मैसेज और शायरी के जरिए उन्हें अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं।
रेखा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। एक फैन ने लिखा, ‘आप एक और साल बड़ी नहीं हो रही हैं। आप केवल एक साल शानदार हो रही हैं। शानदार इंसान को जन्मदिन की बधाई, जिसे मैं बीते कई सालों से जानता हूं। आप हर दिन गॉर्जियस होते रहिए।’
एक यूजर ने लिखा, ‘दुआ है कि कामयाबी के हर शिखर पर आपका नाम होगा, आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम होगा। हिम्मत से मुश्किलों का सामना करना, हमारी दुआ है कि वक्त भी एक दिन आपका गुलाम होगा।’
एक फैन ने लिखा, ‘आप हर आर्टिस्ट के लिए इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सच्ची प्रेरणा हैं। जन्मदिन मुबारक हो रेखा जी।’
रेखा हमेशा दर्शकों पर अपना चिरस्थायी प्रभाव छोड़ती हैं। उनकी ऑनस्क्रीन उपस्थिति सिनेमा प्रेमियों और फैंस द्वारा हमेशा से सराही जारी रही हैं। रेखा अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। वे हमेशा स्टाइल और कंफर्ट के बीच सही संतुलन बनाए रखती हैं। उनके पास साड़ियों का खास कलेक्शन हैं।