TIO चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में एक कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में चनवास में सरकारी स्कूल के जेबीटी शिक्षक राजेश कुमार की पत्नी और दोनों बच्चों सहित मौत हो गई। इसके अलावा, उनके डोगरा रजिमेंट के फौजी जवान साले की भी जान गई है। ये सभी लोग स्विफ्ट कार में सवा थे। राजेश अपने बेटी लड़की आरती (17) और बेटे (15) को बनीखेत से वापस घर ला रहे थे। बनीखेत में बच्चों की पढ़ाई चल रही है। इस दौरान कार में साला हेमराज उर्फ फौजी भी सवार था। इसके अलावा, एक गांव के अन्य व्यक्ति ने भी गाड़ी में लिफ्ट ली थी।
बनीखेत के वापस लौटते वक्त स्विफ्ट कार गांव से करीब एक किलोमीटर पहले भंजराडू से चनवास शाहवा मार्ग पर रात को खाई में गिर गई। गाड़ी के गहरी खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। खाई से सभी शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार, यह कार हादसा पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से हुआ। हादसे में चनवास में सरकारी स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों और साले की जान चली गई। ये सभी लोग स्विफ्ट कार में घऱ लौट रहे थे। इस कार में साला हेमराज और गांव के अन्य व्यक्ति ने लिफ्ट ली थी। ये सभी लोग बनीखेत से लौट रहे थे। चुराह से विधायक हंस राज ठाकुर ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे के करीब यह घटना पेश आई थी। उन्हें सूचना मिली थी और वह अब घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिरे और फिर यह कार खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि यह सड़क चार साल पहले ही बनाई गई थी और रात को ही सभी कार सवारों को खाई से निकाल लिया गया था। फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
सीएम और जयराम ने जताया दुख
इस हादसे को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक जताया। वहीं, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने दुख जताया है और लिखा कि चम्बा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। पीड़ित परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


