TIO मुम्बई
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन:पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभ बच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद

ईशा देओल विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंचीं
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंची हैं।

घर पहुंची एम्बुलेंस, विले पार्ले श्मशान घाट में सिक्योरिटी बढ़ी
दोपहर करीब 1 बजे धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंचीं।

धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आने के बाद विले पार्ले श्मशान घाट की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
11 नवंबर को भी निधन की खबर आई थी, परिवार ने खारिज किया था
हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरें सामने आने के बाद नाराजगी जताते हुए लिखा था-

जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।


11 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर दुख जताया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली थी।


12 नवंबर को धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाया गया था। 13 नवंबर को घर से निकलते हुए सनी देओल ने मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। सनी ने हाथ जोड़ते हुए फोटोग्राफर्स और पैपराजी से कहा- “आपके घर में भी मां-बाप हैं, बच्चे हैं, आपको शर्म नहीं आती?” इस दौरान सनी देओल ने कुछ अपशब्द भी कहे।


