जया पर विवादित टिप्पणी के बाद आजम खान क महिला आयोग का नोटिस, मामला दर्ज

0
156

रामपुर। समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर की गई विवादित टिप्पणी पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। आजम खान के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर अब केस दर्ज हो गया है। वहीं महिला आयोग भी आजम खान को नोटिस भेज दिया है। आजम खान की टिप्पणी से आहत जया प्रदा का भी बयान आया है।
सोमवार सुबह आजम खान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि बयान में किसी का नाम नहीं लिया गया, अगर वह दोषी साबित होंगे तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। आजम खान ने कहा कि मैं रामपुर से नौ बार विधायक रहा हूं, इतना मुझे पता है क्या कहना है, अगर कोई यह साबित कर दे कि मैंने किसी नाम लिया और उसपर टिप्पणी की, तो मैं चुनाव से हाथ पीछे कर लूंगा।
इसके बाद जया प्रदा को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर आजम खान के खिलाफ रामपुर के शाहबाद थाने में केस दर्ज किया गया। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कराया। कढउ की धारा 509 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भीष्म पितामह! आपके सामने ‘द्रोपदी’ का चीरहरण हो रहा है
सोमवार की सुबह सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के मौन पर टिप्पणी की है। उन्हें पार्टी का भीष्म पितामह संबोधित करते हुए लिखा है कि मुलायम भाई, आप समाजवादी पार्टी के पितामह हैं। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा हैं। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिए।