TIO NEW DELHI
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के बाद महीप कपूर भी कोविड -19 पॉजिटिव पाई गई हैं।महीप के साथ-साथ सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी कोविड पॉजिटिव हैं। बॉलीवुड में ये गर्ल गैंग पार्टी करने के लिए मशहूर हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही करीना कपूर,अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान रिया कपूर और करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। रिया की पार्टी में करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और मसाबा गुप्ता भी थीं। ऐसे में संभव है कि पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सितारों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव हो। बीएमसी आज करीना कपूर की बिल्डिंग और अमृता अरोड़ा की बिल्डिंग में कोविड टेस्टिंग कैंप लगा रही है।
बिल्डिंग में कोविड टेस्टिंग के लिए पहुंचेगी बीएमसी
संजय कपूर ने महीप के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए कहा है, ”हां, वह हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है।” बीएमसी ने बताया है कि सीमा खान को ही सबसे पहले कोविड -19 हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बीएमसी ने बताया है कि कुछ मेडिकल टीमें करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के घरों में RT-PCR COVID-19 परीक्षण करेंगी। इसके अलावा घर को सैनिटाइज भी किया जाएगा।
करण जौहर की पार्टी में हुई थीं शामिल
सीमा खान और महीप कपूर में गहरी दोस्ती है। दोनों अक्सर साथ में पार्टी एन्जॉय करती नजर आती हैं। अब जब महीप कपूर और सीमा खान भी कोविड पॉजिटिव हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सेलेब्स पर भी कोविड संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इस पार्टी में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा, रिया कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं।