हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, देरी से चल रही हैं कई ट्रेन

0
329

नई दिल्ली। हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बाद उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। कोहरे से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई स्टेशनों से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। लो विजिबिलिटी के कारण दिल्ली की 16 ट्रेनें लेट हैं। कोहरे का असर फ्लाइट्स की टाइमिंग पर भी पड़ा है।
After the snowfall in the Himalayan regions, many trains are running late due to the cold wave of north India cold wave.
जानकारी के मुताबिक कोहरे के कारण ट्रेन निर्धारित समय से 1 घंटे से लेकर 8 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। लंबी दूरी वाली ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सरयू एक्सप्रेस, धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्रा मेल समेत कई और ट्रेन देरी से चल रही हैं।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी आज कुछ इलाकों में मध्यम श्रेणी और कई में बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है। कोहरे के कारण रविवार की सुबह भी 13 ट्रेन दिल्ली देरी से पहुंची। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन भर दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।