एम्स ने जारी किया अटलजी का नया मेडिकल बुलेटिन, हालत में नहीं सुधार, दुआओं का दौर जारी

0
382

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक है। एम्स ने अटल जी का नया मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके अनुसार उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एम्स ने अटल बिहारी वाजपेयी का मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। इधर एसपीजी की टीम अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंच चुकी है। उनकी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दूसरी तरफ, अटल जी की नाजुक हालत को देखते हुए बीजेपी ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
AIIMS releases Atalji’s new medical bulletin, not improvement in condition, round of dreams
अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी कांती मिश्रा बेहद भावुक होकर बोली, ‘मैं भगवान से यह प्रार्थना करती हूं कि वे (अटल बिहारी वाजपेयी) एक बार फिर से भाषण दें। हमारा परिवार उनके उस छवि को कभी अपने दिमाग से नहीं मिटा पाएगा। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।’ दूसरी तरफ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी अटल जी का हालचाल जानने एम्स पहुंचे हैं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह कुछ समय बाद एम्स पहुंचेंगे। दूसरी तरफ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स में मौजूद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कुछ देर में एम्स पहुंचकर पूर्व पीएम अटल जी का हालचाल जानने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जानने एम्स पहुंचे।

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से इस खबर के सामने आने के बाद कि अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक है, अककटर में उनसे मिलने वालों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उनसे केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु पूर्व प्रधानमंत्री का हालचाल लेने पहुंचे। ताजा अपडेट के मुताबिक उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के सुबह पहुंचने की सूचना है। एम्स ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया वाजपेयी की सेहत बेहद नाजुक है और उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

शहनवाज हुसैन भी एम्स पहुंचे
एम्स से आई एक दूसरी तस्वीर में बीजेपी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन अटल बिहारी से मिलने पहुंचे। शहनवाज हुसैन काफी समय तक वहां रूके। इस दौरान एम्स के बाहर कड़ी सुरक्षा भी देखने को मिली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने एम्स पहुंचकर अटल बिहारी बाजपेयी का हालचाल जाना। केंद्रीय राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह भी एम्स पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।