दिल्ली में एयर पलूशन चिंताजनक: स्कूलों का बदलेगा टाईम, बाजार भी देरी खुलेंगे

0
297

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए स्कूलों, बाजारों और आॅफिस की टाइमिंग में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नेतृत्व वाली टास्क फोर्स की गुरुवार को हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई। टास्क फोर्स के एक सदस्य ने बताया कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 8 की जगह 10 और बाजार की टाइमिंग सुबह 10 से 8 बजे करने पर विचार किया जा रहा है।
Air pollution in Delhi is worrisome: time will change schools, markets will also be delayed
उन्होंने बताया, ‘प्रदूषण का स्तर सामान्यत: सुबह और शाम में सबसे अधिक रहता है। बाजार के खोलने का वक्त सुबह 10 से रात 9 की जगह सुबह 8 से शाम 6 रखने पर विचार किया गया, आॅफिस का वक्त भी आगे खिसकाने पर विचार हुआ। उसी प्रकार बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए यह विचार किया गया कि स्कूल का वक्त सुबह 8 बजे की जगह सुबह 10 बजे किया जा सकता है ताकि बच्चे अपने घर से सुबह 6 बजे की जगह सुबह 8 बजे निकलेंगे।’

टास्क फोर्स में सरकारी अधिकारी, पर्यावरण, स्वास्थ्य और पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल हैं। उधर, टास्क फोर्स के कुछ सदस्यों ने लॉजिस्टिक की समस्या बता इस प्रस्ताव का विरोध किया। दिल्ली सरकार के अधिकारी ने बताया, ‘आॅफिस के समय को आगे बढ़ाने का सुझाव है। लेकिन यह पहले से हो रहा है।

स्कूली बच्चे सुबह 6.30 से 7 बजे निकलते हैं और आॅफिस वाले सुबह 8 बजे। केंद्र सरकार के कर्मी सुबह 9 बजे निकलते हैं, जबकि राज्य सरकार के कर्मी 9.30 बजे जबकि बाजार सुबह 10 बजे खुलता है। ट्रैवलिंग में कुल 4 घंटे से ज्यादा लग जाता है। प्रस्ताव में स्कूलों के देर से खोलने और बाजारों तथा दुकानों को जल्दी खोलने की बात कही गई है।’

अधिकारी ने बताया कि स्कूलों को लेकर दूसरी समस्या इसके दो शिफ्टों -सुबह और शाम में चलना है। सुबह की शिफ्ट 7.30 से दोपहर 1 बजे की होती है जबकि शाम की दोपहर 1.30 बजे से शाम 6.30 बजे की। यह स्कूलों में संभव नहीं है जो कि पहले से ही दो शिफ्टों में काम कर रहे हैं।