मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सपा का समझौता संभव : अखिलेश

0
186

भोपाल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से समझौते की संभावना को नकारा नहीं है। उन्होंने यहां गुरुवार को कहा कि वह यहां गठबंधन की संभावनाओं को तलाशने आए हैं। अखिलेश ने कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में जहां जीत की संभावना होगी, वहां सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस नेताओं से गठबंधन की बात चल रही है।
Akhilesh likely to get Samajwadi Party’s consent in assembly elections
सपा प्रमुख ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं, मगर राज्य में कोई भी ऐसी सड़क नहीं है। उत्तर प्रदेश में ऐसी सड़कें बनी हैं जहां लड़ाकू विमान भी उतर सकते हैं, मध्यप्रदेश में कोई भी ऐसी सड़क नहीं है जहां विमानों को उतारा जा सके।

अखिलेश ने राज्य में हुए व्यापमं घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कई लोगों की इस मामले में मौत हो चुकी है, मगर सच्चाई सामने नहीं आई है। राज्य में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की वारदात हर रोज हो रही है, दुष्कर्म के मामले में तो मध्यप्रदेश देश में अव्वल है।