अमृतसर। अमृतसर में एक धार्मिक डेरे (निरंकारी भवन) पर हुए ग्रेनेड अटैक के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। घटना से हिले राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। आतंकी हमला मानी जा रही घटना को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को बैठक करेंगे। इस बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हमलावरों के सुराग देने वालों को सरकार 50 लाख रुपये इनाम देगी।
Alert released after 50 days of grenade attack in Amritsar Nirankari Bhawan
बता दें कि रविवार को अमृतसर के राजासांसी गांव के निरंकानी डेरे पर नकाबपोश मोटरसाइकल सवारों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, हमले के पीछे किसी नए आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर क बॉर्डर पर नया हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर, एनआईए की 3 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची है। ठरअ अजीत डोभाल भी सोंमवार को इस बारे में बैठक करेंगे।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर
टाइम्स नाउ के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमले को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकल की पहचान कर ली गई है। फुटेज में हमलावर भी दिख रहे हैं जिनमें से एक ने चेहरे पर नकाब पहना है। बताया गया है कि पुलिस ने स्केच जारी कर दिए हैं। कई जिलों की पुलिस को अमृतसर में तलाशी के लिए भेजा गया है। साथ ही, आसपास के गांवों में भी बाइक और हमलावरों को तलाशा जा रहा है।
आतंकी मूसा की एंट्री का मिला था पुलिस को इनपुट
पंजाब पुलिस के पास पहले से कोई खुफिया सूचना जानकारी नहीं थी। किसी भी संभावित खतरे को लेकर कोई इनपुट नहीं था। निरंकारी समाज को लेकर किसी भी तरह का मुद्दा नहीं था और न ही ऐसा कोई इनपुट पुलिस के पास था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पंजाब में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के दाखिल होने की और अल-कायदा सरगना जाकिर मूसा की गतिविधियों का भी इनपुट मिला था।

