करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक को बॉक्स पर अच्छा रिसपॉन्स नहीं मिल रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म से हर किसी को बहुत उम्मीदे थीं लेकिन पहले वीकएंड पर ये सिर्फ 66.30 करोड़ रुपए ही जोड़ पाई।
हाल ही में जब एक इवेंट पर आलिया भट्ट से फिल्म के फ्लॉप होने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि मैं इसका विश्लेषण नहीं करूंगी। क्योंकि इसकी जरूरत नहीं है। जनता की अदालत सबसे बड़ी होती है। अगर दर्शकों ने फिल्म को नहीं स्वीकारा है तो इसका मतलब है कि फिल्म वाकई कुछ खास नहीं कर पाई है। हमें बस इसे स्वीकार करना है और आगे के लिए इससे सबक लेना है।
कलंक के फ्लॉप की क्या रही वजह
कलंक में अच्छी स्टारकास्ट और दमदार एक्टिंग के बावजूद फिल्म लोगों के गले नहीं उतरी। इसकी वजह बनी है फिल्म की कहानी। फिल्म की कहानी बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है। साथ ही ये बहुत ही लंबी फिल्म है। इस वजह से ये काफी उबाऊ लगती है। अभिषेक वर्मन ने इसका निर्देशन किया है। वहीं करण जौहर ने फिल्म को 150 करोड़ रुपए खर्च कर बनाया है, लेकिन फिल्म 5 दिनों में अब तक इसकी आधी किमत भी नहीं वसूल पाई है।

