TIO NEW DELHI
राजधानी में भाजपा और कांग्रेस नेताओं का ‘घुटना तोड़ने’ से शुरू हुई राजनीति के बाद आज बुधवार को रामधुन पर आमना-सामना होगा। दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा से हुजूर सीट से विधायक और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन करने सुबह 11 बजे जाएंगे। पुलिस ने रामेश्वर शर्मा के निवास की तरफ आने वाले तीनों रास्ते बेरिकेटिंग कर बंद किए। युवा सदन से विधानसभा की तरफ जाने वाला रास्ता, एमएलए रेस्ट हॉउस और राजभवन की तरफ आने वाले रास्ते बैरिकेडिंग लगा कर बंद किए।
उधर रामेश्वर शर्मा ने भी रामधुन करने के लिए अपने निवास युवा सदन को भगवा रंग से सजाया है। यहां झंडे, टेंट और स्वागत द्वार बनाया गया है। दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए तैयार द्वार पर रामधुन और जय श्री राम के नारे के साथ ही भगवान राम का चित्र है। रामधुन करने वाले रामभक्तों के लिए प्रसाद में हलवा, पूड़ी और सब्जी के प्रसाद का भी इंतजाम किया गया है।