अमृत रेल हादसा: 16 घंटे बीतने के बाद सामने आए सीएम, शवों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं परिजन

0
335

अमृतसर। अमृतसर में जोड़ा फाटक के पास शुक्रवार को दशहरे पर हुए ट्रेन हादसे में 61 लोगों के मरने की खबर है वहीं यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे को 16 घंटे से भी ज्यादा बीत गए हैं और पहली बार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मीडिया के सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक ही है और संभवत: वे अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात करेंगे। इसे देखते हुए अस्पताल और अन्य जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ हादसे में मारे गए लोगों के परिजन पर शवों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Amrit Rail Incident: 16 hours after the passage of the CM, the kin are performing with the dead bodies
इतने भीषण हादसे के बाद सरकार ने राजकीय शोक की घोषणा की है और इसके कारण राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जिस कार्यक्रम को देखने के दौरान यह हादसा हुआ उसमें नवजोत कौर सिद्धू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं थीं। नवजोत कौर पर हादसे के बाद मौके से चले जाने के आरोप लगे हैं। हालांकि, उनके पति और कांग्रेस नेता नवजोस सिद्धू ने इसे हादसा करार दिया है और अपील की है कि इस पर राजनीति ना की जाए।

सिद्धू हादसे के बाद शनिवार सुबह हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वाना दी। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया और कहा कि यह बड़ी लापरवाही थी लेकिन यह जानते बूझते नहीं किया गया। यह एक हादसा था और लोगों पर कुदरत का प्रकोप हुआ है।

कई ट्रेनें रद्द, कुछ हुई डाइवर्ट
हादसे के बाद इस ट्रैक पर से गुजरने वाली 8 ट्रेनों को रद्द किया गया है वहीं 5 ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसके अलावा 10 ट्रेनों का रूट छोटा किया गया है।

आयोजन की अनुमति नहीं थी: : मनोज सिन्हा
रात 12 बजकर 40 मिनट पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा जोड़ा फाटक रेल ट्रैक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास हुए दशहरा आयोजन की अनुमति नहीं ली गई थी। पर्व में भीड़ उमड़ने की वजह से यह हादसा हुआ। ट्रेन की स्पीड ज्यादा होने के विषय पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर रेलवे के जीएम वी चौबे, चेयरमैन अश्वनी लोहानी व भाजपा नेताओं के साथ सिन्हा मुआयना करते हुए कहा कि दुर्घटना बहुत ही दुखद है। वहां से वह गुरुनानक देव अस्पताल गए, जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना। मौके पर मौजूद लोगों ने रेल प्रशासन मुदार्बाद के नारे भी लगाए। जीएम चौबे ने कहा कि दशहरा पर्व की कोई जानकारी रेलवे के पास नहीं थी और न ही पता था कि ट्रैक पर इतने लोग मौजूद है। इसकी जांच की जाएगी।

पार्षद मदान के बेटे ने कहा, हमने ली थी अनुमति
निगम कमिश्नर सोनाली गिरी ने कहा कि आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं, आयोजनकर्ता पार्षद विजय मदान के बेटे व कांग्रेसी नेता सौरभ मदान ने कहा कि उन्होंने समारोह की जानकारी डीसीपी और संबंधित थाने में दी थी। चेकिग के लिए पुलिस फोर्स आई थी और समारोह के वक्त एडीसीपी स्तर के अधिकारी हाजिर थे। कार्यक्रम धोबीघाट की चारदीवारी में बने हुए मैदान में ही चल रहा था, पर लोग लाइनों वाली साइड पर भी खड़े होकर देखने लगे। घटना दुखद है।