मुख्यमंत्री नीतीश से नाराज तेज प्रताप ने कहा: अब चाचा के लिए लगाएंगे नो एंट्री का बोर्ड

0
550

पटना। जेडी(यू) चीफ और बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) के एनडीए में किनारे लगने और कांग्रेस के एक धड़े के उनका समर्थन हासिल करने की रिपोर्टों के बीच महागठबंधन में नीतीश कुमार की वापसी के सवाल पर आरजेडी में विरोध और तेज हो गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बाद अब उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने भी नीतीश कुमार का खुलकर विरोध किया है।
Angry by Chief Minister Nitish Pratap said: Now no entry board for uncle
इन दिनों अपनी फिल्म ‘रुद्र’ के लिए चर्चा में चल रहे तेज प्रताप ने तो यहां तक कह दिया कि वह अपनी मां के घर के बाहर ‘चाचा नीतीश’ के लिए ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगवाएंगे। तेज प्रताप ने कहा, ‘जब नीतीश कुमार को 10 सर्कुलर रोड, पटना स्थित हमारे घर में भी नहीं घुसने दिया जाएगा तो महागठबंधन में उनकी एंट्री कैसे संभव है।’ इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन में नीतीश कुमार के लिए सभी दरवाजे बंद हो गए हैं।

बता दें कि वर्ष 2017 में एनडीए सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हो गए थे और बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया था। गत 26 जून को तेजस्वी ने कांग्रेस नेताओं के एक धड़े के इस सुझाव को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि नीतीश कुमार बीजेपी से नाता तोड़ लेते हैं तो महागठबंधन में उनकी वापसी हो सकती है।

महागठबंधन में नीतीश के वापसी की अटकलें उस समय लगने लगी थीं जब 17 जून को कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि महागठबंधन तभी फिर से बन सकता है जब जेडीयू चीफ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अपना नाता तोड़ लें। तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘इस तरह के किसी भी दबाव का’ आरजेडी विरोध करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी कभी भी नीतीश कुमार को स्वीकार नहीं करेगी।