अलवर में गो तस्करी का एक और मामला: लोगों ने पीट-पीटकर ले ली शख्स की जान

0
171

अलवर। राजस्थान के अलवर में एक बार फिर गो-तस्करी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम अकबर बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, वह दो गाय लेकर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने गोतस्करी का आरोप लगाकर उनको पीटना शुरू कर दिया।
Another case of cow smuggling in Alwar: people who beat up the person’s life
मामला अलवर जिले के रामगढ़ इलाके के गांव लल्लावंडी का है जहां शुक्रवार रात स्थानीय लोगों ने अकबर को गो-तस्कर बताकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मामले की निंदा कर कहा, ‘अलवर जिले में गाय के बछड़ों को ले जाने वाले शख्स की कथित रूप से हत्या निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ हर संभव कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक हरियाणा के कोलागांव का रहने वाला था। अलवर के एएसपी अनिल बेनिवाल ने कहा, ‘यह अभी साफ नहीं है कि वह गो-तस्कर थे या नहीं। बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी जा चुकी है। हम आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करेंगे।’ वहीं अलवर के सांसद करण सिंह यादव ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस मामले में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देकर मोदी सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘गाय को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीने का नैतिक अधिकार है और एक मुस्लिम को मारा जा सकता है क्योंकि उनके ‘जीने’ का नैतिक अधिकार नहीं है। मोदी शासन के चार साल- लिंच राज।’ बता दें कि इससे पहले 2017 में अलवर में ही 55 साल के पहलू खान की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद देशभर में जबरदस्त आक्रोश फैला था।