बयान देते समय बोले अरबाज: कहा-बुकी सोनू करता था ब्लैकमेल, ले जाता था छोटे-मोटे कार्यक्रम में

0
257

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हुई सट्टेबाजी में नाम आने के बाद पुलिस को बयान दर्ज करवाने पहुंचे अरबाज खान ने कई जानकारियां दी हैं, जो अबतक सामने नहीं आई थीं। अरबाज ने पुलिस को बताया कि बुकी सोनू जलान उन्हें ब्लैकमेल किया करता था, जिसकी वजह से उन्हें उसके साथ ‘छोटे-मोटे’ सार्वजनिक कार्यक्रमों में तक हिस्सा लेना पड़ता था।
Arbaab said while giving the statement: The bookie Sonu used to take blackmail, in a small program.
इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने अरबाज द्वारा दिए गए बयान के बारे में बताया है। शर्मा के मुताबिक, अरबाज ने पुलिस को बताया कि सोनू से उनकी मुलाकात सात साल पहले एक दोस्त के जरिए हुई थी। फिर उन्होंने ऐसे ही मजे के लिए छोटा-मोटा सट्टा लगाना शुरू किया था। फिल्मी सितारा होने की वजह से सोनू भी अरबाज की खास इज्जत करता था। उन छोटे-मोटे सट्टे का तो वह उस वक्त हिसाब भी नहीं रखता था।

परेशान करना शुरू किया
लेकिन बाद में एक वक्त ऐसा आया जब अरबाज लगातार कई बार हारते चले गए, उसके बाद एक दिन सोनू और उनके बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक, अरबाज ने बताया कि तब से सोनू उन्हें परेशान करने लगा था। वह कथित तौर पर जबरन उन्हें अपने साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में लेकर जाता था। गणेश पूजा, होली का कार्यक्रम आदि में भी सोनू अरबाज को अपने साथ लेकर गया ताकि वह अपना बॉलिवुड कनेक्शन दिखाकर लोगों पर धाक जमा सके और नए लोगों को इस दलदल में धकेल सके।

सूत्रों ने तो यह भी बताया है कि जलान दवाब डालकर अरबाज के साथ आईपीएल के मैच भी देखने गया था, ताकि वहां कुछ संपर्क बना सके। अरबाज ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने सोनू से काफी पहले संपर्क तोड़ लिया था, लेकिन वह उनपर फिर से सट्टा लगाने का दबाव बनाने लगा था। बता दें कि अरबाज खान ने कबूला है कि वह पिछले 6 साल से आईपीएल में सट्टा खेल रहे थे, इस दौरान उन्होंने 3 करोड़ से ज्यादा रुपए सट्टेबाजी में गंवाए। खबरों के मुताबिक, अरबाज ने यह तक कहा है कि उनका तलाक भी इसी वजह से हुआ था। पुलिस ने अरबाज से 4 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद अरबाज ने कहा, ह्यजांच के लिए पुलिस ने जो पूछा, मैंने जवाब दिए। आगे भी सहयोग करता रहूंगा।’