TIO भोपाल
दशहरे के मौके पर सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा का शस्त्र पूजन एवं दशहरा मिलन समारोह आनंद होटल बीएमएचएस हॉस्पिटल के पास हुआ। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने परंपरा अनुसार शस्त्रों का पूजन किया इस दौरान सभी राजपूत सरदारों का आभार संजय सिंह बैस द्वारा व्यक्त किया गया।

