कटनी। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे बड़वारा थाने के देवरी गांव निवासी विलायत कला गांव के सहायक समिति प्रबंधक के घर पर दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के संदेह में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिनभर जांच की। प्रारंभिक जांच में सहायक समिति प्रबंधक हेतराम पटेल व उसके पारिवारिक सदस्यों के नाम से करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की संपत्ति मिली है।
Assistant Committee manager’s house Lokayukta raid, more than one crore Assamese
इसमें करीब 45 लाख रुपए की कृषि भूमि, देवरी गांव में 25 लाख का एक मकान, 6 दुकान, कटनी के रोशन नगर में 20 लाख का एक दो मंजिला मकान समेत 35 लाख के पिकअप, बोलेरो, कार और स्कूटी व बाइक शामिल हैं। लोकायुक्त ने दस्तावेज और करीब एक लाख रुपए नकद जब्त कर सहायक समिति प्रबंधक व उसके सेल्समेन बेटे आशीष देव पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
15 लाख होनी चाहिए थी आय
हेतराम पटेल 1993 से 2014 तक सेल्समैन था। 2014 में पदोन्नत होकर सहायक समिति प्रबंधक बना। 2014 से 2019 तक वह इस पद पर रहा। अब तक की सेवा के दौरान उसकी अर्जित आय करीब 15 लाख रुपए होनी चाहिए थी।
इनका कहना है
आय से अधिक संपत्ति के संदेह के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान सहायक समिति प्रबंधक और उसके बेटे के पास आय से अधिक संपत्ति मिली है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
-जेपी वर्मा, डीएसपी, लोकायुक्त जबलपुर

